बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fraud: ना ओटीपी आया और ना एटीएम है, खुद ने पैसे भी नहीं निकाले, फिर भी खाते से गायब हो गए 32 हजार रुपये

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    ऑनलाइन फ्रॉड (Online fraud) करने वाले शातिर अपराधी लोगों को चूना लगाने के नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं। अभी तक तो OTP भेजकर या एटीएम का नम्बर पूछकर रुपये निकालने के मामले सामने आते थे। लेकिन, अब इन सबके बिना भी रुपये गायब कर दिए जा रहे हैं।

    ऐसा ही कुछ आमला के एक उपभोक्ता के साथ हुआ है। उपभोक्ता ने इस संबंध में आमला थाने में शिकायत की है। इस नए तरीके से रुपये गायब किए जाने के कारण अन्य खातेदार भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा अपनी पूंजी को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

    आमला शहर की गोविंद कॉलोनी निवासी खाताधारक दीपिका साहू द्वारा थाने में दिए आवेदन में बताया गया है कि उनका खाता शहर के पोस्ट ऑफिस में है। इस खाते से 32700 रुपये गायब हो गए हैं।

    शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उन्हें ना ही कोई ओटीपी आया और ना ही एटीएम कार्ड है। बावजूद इसके उनके खाते से 32700 रुपये गायब हो गए। शिकायतकर्ता द्वारा थाने में आवेदन देकर खाते की जांच कर पैसे वापस लौटाने की मांग की गई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button