देश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

Stocks to Buy Today: Tata सहित इन पांच कंपनियों में निवेश का मौका, आज ही खरीद ले स्‍टाॅक्‍स, मिलेगा बंपर रिटर्न

Stocks to Buy Today: Tata सहित इन पांच कंपनियों में निवेश का मौका | Betulupdate.com

Stocks to Buy Today:  पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जब जब मार्केट में गिरावट दर्ज की जाती है अच्‍छी कम्‍पनियों के शेयर सस्‍ते दामों में खरीदी का मौका बनता है। आज हम आपको कुछ ऐसे शेयर के बारे में बता रहे है, जिन्‍हें खरीदने की सलाह एक्‍सपर्ट दे रहे है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक इन शेयरों में पैसा लगाने पर तगड़ा मुनाफा होगा।

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते बाजार की नजर 21 सितंबर को फेडरल रिजर्व ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की बैठक पर है, जिसमें इंट्रेस्ट रेट को लेकर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड भी ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा कर सकता है।वर्ल्ड बैंक और IMF ने कहा कि अग्रेसिव होकर इंट्रेस्ट रेट बढ़ाने के कारण साल 2023 में मंदी की संभावना बढ़ रही है। इन तमाम परिस्थितियों के बीच ICICI Direct ने अगले तीन महीने के लिए पांच शेयरों में खरीदारी का मौका बताया है।

Stocks to Buy Today: Tata सहित इन पांच कंपनियों में निवेश का मौका| betulupdate.com

Kajaria Ceramics share target price | Stocks to Buy Today

ICICI Direct ने 15 सितंबर को कजारिया सेरामिक (Kajaria Ceramics) में खरीदारी की सलाह दी थी। बीते सप्ताह यह शेयर 1237 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। अगले तीन महीने के लिए टार्गेट प्राइस 1355 रुपए का है जो वर्तमान स्तर के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा है। 15 सितंबर को इस शेयर में 65 रुपए (5.6 फीसदी) का भारी उछाल आया था। ब्रोकरेज ने 1180-1202 रुपए के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है और 1110 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है।

Tata Steel share outlook | Stocks to Buy Today

13 सितंबर को टाटा स्टील (Tata Steel) में निवेश की सलाह दी गई थी। बीते सप्ताह टाटा स्टील का शेयर 106 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। अगले तीन महीने के लिए टार्गेट प्राइस 125 रुपए रखा गया है जो वर्तमान स्तर के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। 105 से 108 रुपए के दायरे में खरीदारी की सलाह दी गई है। गिरावट की स्थिति में 94 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Oriental Hotels share target price | Stocks to Buy Today

14 सितंबर को ब्रोकरेज ने Oriental Hotels में खरीदारी की सलाह दी थी। बीते सप्ताह यह शेयर 74 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। अगले तीन महीने के लिए टार्गेट प्राइस 81 रुपए रखा गया है जो करीब 10 फीसदी का उछाल है। 14 सितंबर को ही इस शेयर में 6.35 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई थी। इस शेयर में एक सप्ताह में 12 फीसदी और तीन महीने में 37.19 फीसदी की तेजी आई है। गिरावट की स्थिति में 62.50 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. 67-70 रुपए के दायरे में खरीदना स्मार्ट बाइंग होगा।

Stocks to Buy Today: Tata सहित इन पांच कंपनियों में निवेश का मौका| betulupdate.com

Navin Fluorine share outlook | Stocks to Buy Today

Navin Fluorine International का शेयर बीते सप्ताह 4624 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। अगले तीन महीने के लिए टार्गेट प्राइस 5070 रुपए का रखा गया है जो वर्तमान स्तर के मुकाबले करीब 10 फीसदी की तेजी है। इस शेयर का सुझाव 12 सितंबर को दिया गया था। 16 सितंबर को आखिरी कारोबारी सत्र में इस शेयर में 183 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। ब्रोकरेज ने 4400-4490 रुपए के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है। गिरावट की स्थिति में 4090 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है। इस शेयर ने पिछले तीन महीने में 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Mindtree शेयर आउटलुट | Stocks to Buy Today

12 सितंबर को ब्रोकरेज ने माइंडट्री के शेयर में निवेश की सलाह दी थी. Mindtree का शेयर बीते सप्ताह 3111 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। अगले तीन महीने के लिए टार्गेट प्राइस 3720 रुपए का रखा गया है जो वर्तमान स्तर के मुकाबले करीब 20 फीसदी ज्यादा है। 3260-3310 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी गई थी। 2998 रुपए का स्टॉपलॉस रखा गया है। इस शेयर ने बीते सप्ताह दायरे को तोड़ दिया है। ऐसे में निवेशक थोड़ा इंतजार करें और इसकी मूवमेंट पर नजर डालें। 16 सितंबर को इस शेयर में 155 रुपए की भारी गिरावट आई थी। इस शेयर में एक सप्ताह में 6 फीसदी, एक महीने में 12 फीसदी और तीन महीने में 11 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी कंपनी या शेयर में अपना पैसा लगाने के पहले यह कंपनी के बारे में सभी जानकारी जुटा लें, या फिर आप अपने शेयर ब्रोकर और फंड मैनेजर की सलाह ले सकते है।

News Source: zeebiz.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button