मध्यप्रदेश अपडेट

MP IMD Alert : एमपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

MP IMD Alert : एक ओर जहां मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून बिदा हो चुका है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर खराब हो रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर कई जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

MP IMD Alert : एमपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

MP IMD Alert : एक ओर जहां मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून बिदा हो चुका है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर खराब हो रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर कई जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मौसम केंद्र भोपाल ने बुधवार को जारी बुलेटिन में चेतावनी दी है कि प्रदेश के देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में वज्रपात या झंझावत के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

इनके अलावा बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, जबलपुर जिलों में भी वज्रपात और झंझावत की स्थिति कहीं-कहीं बनेगी। बैतूल जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई है।

इन जिलों में होगी बारिश

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान भी जताया है। इसके अनुसार बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

इसके साथ ही अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल और उसके आसपास के स्थानों पर आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। धुंध भी चल सकती है और हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रह सकती है। वहीं तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button