बड़ी खबरें

Betul News : किसानों से धोखाधड़ी करने वाला गिरोह धराया; लाखों के कृषि यंत्र, वाहन व सामान जब्त

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की थाना आठनेर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह गिरोह ग्रामीणों और आदिवासी अंचल के लोगों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से उनके वाहन हड़पने और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बेचने का कार्य कर रहा था।

Betul News : किसानों से धोखाधड़ी करने वाला गिरोह धराया; लाखों के कृषि यंत्र, वाहन व सामान जब्त

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की थाना आठनेर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह गिरोह ग्रामीणों और आदिवासी अंचल के लोगों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी से उनके वाहन हड़पने और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बेचने का कार्य कर रहा था।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई कि फरियादी विजय पिता गुरखा उइके, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पाटादा, थाना आठनेर ने 07 नवंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने ट्रैक्टर (मैसी कंपनी, लाल रंग, रजिस्ट्रेशन नंबर MP-48-B-0280) को आर्थिक जरूरत के चलते किराए पर देने का सौदा किया। आरोपी राजेश विजयकर ने यह ट्रैक्टर झूठे कागजात बनवाकर अन्य लोगों को किराए पर दे दिया और बलपूर्वक ट्रैक्टर छीन लिया।

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी राजेश विजयकर ने फरियादी विजय के ट्रैक्टर को अपना बताते हुए कपूरचंद आठोले और उनके बेटों राकेश और करण आठोले को किराए पर दिया। जांच में आरोपियों के खिलाफ साजिश और धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत मिले। इस पर थाना आठनेर में अपराध क्रमांक 440/24, धारा 318, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

भारी मात्रा में वाहन किये गए जब्त

आरोपी राजेश विजयकर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस ने भारी मात्रा में संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने 24 मोटर साइकिलें, 3 ट्रैक्टर, 1 महिंद्रा बोलेरो, 1 महिंद्रा जायलो, 1 महिंद्रा पिकअप, 1 छोटा हाथी वाहन, 6 थ्रेसर मशीनें, 12 कृषि उपकरण (कल्टीवेटर और रोटावेटर) जब्त किये हैं।

इस तरह की थी इनकी कार्यप्रणाली

राजेश विजयकर जरूरतमंद लोगों को पहले आर्थिक मदद देता था और बदले में उनसे 25-30% ब्याज वसूलता था। पैसे नहीं चुकाने पर वह उनके वाहन और अन्य संपत्ति हड़पकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में अपने साथियों के माध्यम से बेच देता था।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश विजयकर को 14 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया। इसके बाद 15 नवम्बर 2024 को आरोपी कपूरचंद आठोले और उनके बेटे करण आठोले को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही फरियादी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। गिरोह के अन्य सदस्य राकेश आठोले की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अन्य मामलों की भी जांच करते हुए और संपत्ति बरामद करने का प्रयास कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button