Betul Accident News: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कार से टकरा कर पलटी मिनी बस, महाराष्ट्र के 18 श्रद्धालु घायल
Betul Accident News: Mini bus collided with car on Bhopal-Nagpur National Highway, 18 pilgrims from Maharashtra injured

Betul Accident News: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर रविवार अल सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस पलट गई। इससे महाराष्ट्र के 18 श्रद्धालु घायल हो गए। यह सभी ओंकारेश्वर से वापस लौट रहे थे। एक कार से टकराने के बाद मिनी बस पलटी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर और पुलगांव के श्रद्धालु एक मिनी बस से मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए आए थे। बीती रात वे वापस लौट रहे थे। इस बीच आज सुबह 4.30 से 5 बजे के बीच बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में सोहागपुर की टर्निंग में मिनी बस की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मिनी बस पलट गई। इस हादसे में मिनी बस का ड्राइवर सहित 18 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना किसी राहगीर ने 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


हादसे में यह लोग हुए घायल(Betul Accident News)
इस हादसे में घायल हुए लोगों में यश (20), लक्ष्मी पति प्रकाश (52), प्रगति पति अंकुश (30) , सुनीता पति दिलीप (52), सोमा पति हनुमान (69), संदीप पिता दयाशंकर (40), नंदकिशोर पिता देवलाल (30), सीता देवी (62), सरिता पति उमेश केसरवानी (55), लखन लाल पिता मुन्ना लाल केसरवानी (62), उमेश केशरवानी (62), काजल केशरवानी (25), रानी (25), महेंद्र पिता सुकलप्रसाद (49), प्रकाश (40), दिलीप केशरवानी (66), संतोष (45), और राजेश (45) शामिल हैं।



