Betul News : बैतूल वासियों के लिए बड़ी खबर, पातालकोट एक्सप्रेस होंगी अब सुपरफास्ट, बदलेंगा समय
Betul News : बैतूल वासियों के लिए बड़ी खबर, पातालकोट एक्सप्रेस होंगी अब सुपरफास्ट, बदलेंगा समय। फिरोजपुर-सिवनी छिंदवाड़ा-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो जाएगी। वही इसके ट्रेन का नंबर में भी परिवर्तन होने वाला है। अभी इस ट्रेन का नंबर 14624/14623 है सुपरफास्ट होने के बाद में इस ट्रेन का नंबर 20424/20423 हो जाएगा। अब यह ट्रेन फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह बदलाव 1 मार्च, 2025 से प्रभावी होगा।
समय में होंगा बदलाव
सुपरफास्ट होने के बाद में इस ट्रेन का समय कम हो जायेंगा। नंबर 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 05 मिनट से घटकर 26 घंटे 10 मिनट हो गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 40 मिनट से घटकर 27 घंटे 05 मिनट हो गया है।
नए समय पर आयेंगी यह ट्रैन
दोनों ट्रेनों का संशोधित समय सारणी भी भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर जारी कर दी गई है। ट्रेन नंबर 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से सुबह 4:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:20 बजे सिवनी पहुंचेगी, रास्ते में बीना (07:55/08:00), गंज बासौदा (08:31/08:33), विदिशा (08:58/09:00), भोपाल (10:50/10:55), रानी कमलापति (10:08/10:10), नर्मदापुरम (11:06/11:08), इटारसी (11:45/11:55) से होकर गुजरेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे सिवनी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी, रास्ते में इटारसी (02:35/02:45), नर्मदापुरम (03:03/03:05), रानी कमलापति (04:18/04:20), भोपाल (04:35/04:40), विदिशा (05:26/05:28), गंज बासौदा (05:55/05:57), बीना (07:05/07:10) से होकर गुजरेगी।
खास खबरे
- mp urban bodies: मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार पर शिकंजा: 135 सीएमओ समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई
- madhya pradesh weather: दिवाली से पहले बदलेगा एमपी का मौसम: 28 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- ajmid dev jayanti: बैतूल में स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ देव जयंती: भव्य शोभायात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
- chicholi murder case: दोस्त के घर सोया था युवक, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में हड़कंप
- kavach testing: रेलवे का बड़ा कदम: आमला-छिंदवाड़ा रेलखंड में कवच 4.0 का सफल ट्रायल, सिग्नल पार करने का खतरा खत्म



