बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

nagar palika upadhyaksh : जहां जिस पार्टी के अध्यक्ष, वहां उसी पार्टी के चुने गए उपाध्यक्ष, देखें जिले के किस निकाय में कौन बने उपाध्यक्ष 

▪️ बैतूल अपडेट टीम ▪️

जिले के 7 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई। अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्षों का चयन भी किया जा चुका है। खास बात यह है कि उपाध्यक्ष के चयन के दौरान कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है। जहां-जहां जिन दलों के अध्यक्ष चुने गए हैं, वहां-वहां उन्हीं दलों के उपाध्यक्ष भी चुने गए हैं। शाहपुर में निर्दलीय अध्यक्ष चुना गया था। लिहाजा वहां पर उपाध्यक्ष भी निर्दलीय ही निर्वाचित हुई हैं।

नगर पालिका परिषद बैतूल 

बैतूल नगर पालिका परिषद में भाजपा के महेश राठौर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस के ओमप्रकाश दीवान चुनाव मैदान में थे। श्री राठौर को जहां 22 वोट मिले, वहीं श्री दीवान को महज 10 वोट ही मिले। एक वोट किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया। इस तरह श्री राठौर बैतूल नगर पालिका के नए उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

नगर पालिका परिषद आमला 

आमला नगर पालिका में उपाध्यक्ष बनने के लिए भी कड़ा मुकाबला हुआ। यहां उपाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें कांग्रेस के किशोर माथनकर को 8, संजय राठौर को 7 और ओमवती विश्वकर्मा को 3 वोट मिले। इस तरह श्री माथनकर आमला नगर पालिका के उपाध्यक्ष बन गए हैं।

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में कांग्रेस अपना उपाध्यक्ष भी बनाने में सफल हुई है। यहां पर कांग्रेस के सोनू खनूजा और भाजपा के मुकेश मेश्राम के बीच मुकाबला था। सोनू खनूजा को 8 और मुकेश मेश्राम को 7 वोट मिले। इस तरह एक वोट से जीत कर सोनू खनूजा घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के उपाध्यक्ष बन गए हैं।

नगर परिषद शाहपुर 

नगर परिषद शाहपुर में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष भी निर्दलीय चुना गया है। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी पम्मी छोटू राठौर और रिंकू राठौर के बीच मुकाबला था। पम्मी राठौर को 8 वोट मिले, जबकि रिंकू राठौर 7 वोट ही प्राप्त कर सकें। इस तरह पम्मी राठौर शाहपुर नगर परिषद की पहली उपाध्यक्ष चुन ली गई हैं।

नगर परिषद बैतूल बाजार 

बैतूल बाजार नगर परिषद में भाजपा के सुरेश गायकवाड़ उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। यहां पर उपाध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस से ममता कोकने ने भी दावेदारी जताई थी। मतदान में श्री गायकवाड़ को 12 और कांग्रेस प्रत्याशी को 3 वोट मिले। इस तरह श्री गायकवाड़ उपाध्यक्ष चुन लिए गए।

नगर परिषद भैंसदेही 

नगर परिषद भैंसदेही में अध्यक्ष की तरह उपाध्यक्ष का चयन भी निर्विरोध हो गया है। यहां उपाध्यक्ष पद हेतु केवल कुसुम सिंह किलेदार का नामांकन पत्र आया था। अन्य कोई प्रत्याशी नहीं होने से वे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन ली गई हैं। यहां अध्यक्ष का पद भी एक तरह से निर्विरोध ही हुआ था। अध्यक्ष हेतु कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से भाजपा प्रत्याशी मनीष सोलंकी निर्विरोध अध्यक्ष बन गए थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button