मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes : सेल्‍समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्‍या…? पप्‍पू- नहीं हम…….

Funny Jokes: Salesman- Sir, will you take powder for cockroaches? Pappu- No we...

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

दूध वाले हड़ताल करते है तो
सड़क पर दूध फेंक देते है
सब्‍जी वाले हड़ताल करते है
तो सब्‍जी फेंक देते है।
पता नहीं इन बैंक वालो को
कब अकल आयेगी।

मैंने जामुन के पेड़ के नीचे
गुलाब का पेड़ लगाया है
ताकी दोनों पेड़ मिलकर
मुझे गुलाबजामुन दे सके!

सेल्‍समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्‍या…?
पप्‍पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्‍यार नहीं करते..!
आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे…!
सेल्‍समैन बेहोश…

पप्‍पू साइकिल पर बाजार जा रहा था।
रास्‍ते में उसने एक लड़की को टक्‍कर मार दी।
लड़की चिल्‍लाई- घण्‍टी नहीं मार सकता था क्‍या?
पप्‍पू रूआंसा होकर बोला- पूरी साइकिल तो मार दी, अब घण्‍टी क्‍या अलग से मारूं ?

संजू केले के छिलके से फिसल कर गिर गया।
आगे चला तो दूसरे छिलके से फिसल कर गिर गया।
थोड़ा और आगे चला तो उसे तीसरा छिलका दिख गया।
संजू बोला- धत् तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा !

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button