यूटिलिटी अपडेट

Vande Bharat Express: इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का इस स्टेशन पर भी होगा स्टॉपेज, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

Vande Bharat Express: यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के महत्वपूर्ण कदम के तहत, रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 20911/20912 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नर्मदापुरम स्टेशन (पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल) पर प्रायोगिक ठहराव (experimental stopage) स्वीकृत किया है।

यह प्रायोगिक ठहराव 31 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा प्राप्त होगी। इस ठहराव की अवधि पाँच माह तक सतत निगरानी में रहेगी, जिसके दौरान यात्रियों की संख्या, यातायात आंकड़े और प्रतिक्रिया का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर ठहराव को स्थायी रूप से जारी रखने या समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा। (Vande Bharat Express)

नर्मदापुरम में स्टॉपेज की जानकारी (Vande Bharat Express)

  • ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नर्मदापुरम आगमन: 10:22 बजे
  • नर्मदापुरम से प्रस्थान: 10:23 बजे
  • ट्रेन संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नर्मदापुरम आगमन: 19:22 बजे
  • नर्मदापुरम से प्रस्थान: 19:23 बजे

यह ठहराव 31 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा, न कि 30 जनवरी 2025 से, और अगले निर्देश तक लागू रहेगा। रेलवे द्वारा यह पहल यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे सेवाओं को सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता के तहत की गई है। (Vande Bharat Express)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button