ब्रेकिंग न्यूजबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

OMG गजब का डिजिटल हो गया इंडिया, यहां तो नंदी महाराज भी घूम रहे ऑनलाइन पेमेंट के लिए बारकोड लेकर

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल

bulls are also taking online payment : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का डिजिटल इंडिया (digital india) पर खास फोकस है। इस दिशा में देश काफी आगे भी बढ़ रहा है। वहीं नोटबंदी (demonetisation) और कोरोना संकट (corona crisis) में ऑनलाइन पेमेंट (online payment) भी काफी बढ़ा है। शहरी क्षेत्रों में अधिकांश लोग और ग्रामीण अंचलों में भी कई लोग ऑनलाइन पेमेंट करने लगे हैं। यही कारण है कि छोटी-छोटी दुकानों में भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए बारकोड (barcode) आसानी से देखे जा सकते हैं।

इस बीच कई ऐसे मामले भी हमने देखे और सुने हैं कि शादी या बर्थडे में उपहार या व्यवहार के लेन देन के लिए भी बारकोड लगा दिए गए। लेकिन, आज हम जिस मामले की बात कर रहे हैं, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। यहां तक कि प्रधानमंत्री श्री मोदी या आईटी के दिग्गजों ने भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना या इस हद तक डिजिटल हो जाएगा।

क्या आपने खुद भी कल्पना की थी कि इंसान तो इंसान कोई नंदी महाराज (बैल) भी दक्षिणा ऑनलाइन लेते हो? शायद नहीं, पर ऐसा हो रहा है। इसका एक वीडियो बड़ा वायरल (viral video) हो रहा है। यह वीडियो लोग बड़े चाव से देख रहे हैं और आश्चर्यचकित भी हो रहे हैं। यह वीडियो कहां का है, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

भारत भर में नंदी महाराज को भगवान का स्वरूप माना जाता है। इनके दर्शन कर इनकी पूजा अर्चना कर दान दक्षिणा भी लोग देते हैं। इसलिए कई साधु या भक्ति भाव में लीन रहने वाले इन्हें सजा धजा कर शहरी क्षेत्रों में घर-घर लेकर पहुंचते हैं। यह दृश्य तो सभी के लिए आम हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यह नंदी महाराज साधारण नहीं बल्कि बेहद हाईटेक हैं। दरअसल, आजकल कई लोग नकद राशि नहीं होने का बहाना बता देते हैं। इसलिए यह नंदी अब ऑनलाइन पेमेंट भी स्वीकार करने लगे हैं।

इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट के लिए बारकोड या पेमेंट क्यूआर कोड भी ले रखा है। इसे नंदी महाराज ने अपने माथे पर लगा रखा है। ऐसे में जहां भी वे जाते हैं वहां यदि नकद दक्षिणा नहीं होने की बात सामने आती है तो यह बारकोड दिखा दिया जाता है। श्रद्धालु इस बारकोड को स्कैन कर अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा दे देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नंदी महाराज के माथे पर बारकोड देख कर लोग बड़े उत्साह से ऑनलाइन पेमेंट कर भी रहे हैं। देखें वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button