बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

देखें वीडियो: बालाजीपुरम में सामूहिक करवा चौथ में जुटे सैकड़ों जोड़े


◆उत्तम मालवीय (9425003881)◆
बैतूल। कोरोनकाल के बाद बालाजीपुरम में यह अभूतपूर्व अवसर था जब प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक करवा चौथ का आयोजन आज रविवार की शाम को किया गया है। इसमें सैकड़ों जोड़ों ने पूजा की।

फेसबुक पेज पर देखे बालाजीपुरम का करवाचौथ…

भारत के पांचवें धाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल में रविवार 24 अक्टूबर को सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया गया। शाम 6 के बाद संध्या आरती के साथ आयोजन आरंभ हुआ और शाम 7 बजे से बालाजी प्रांगण में अहमदाबाद से आए पंडितों के विशेष दल अरूण पंडित और दिनेश पंडित ने पूजन संपन्न कराया। चंद्रमा उदय और दर्शन के बाद करीब 9 बजे सभी दंपतियों और श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसादी कराई गई। सैकड़ों जोड़े इस आयोजन में शामिल हुए। सभी महिलाओं को विशेष भेंट दी गई। पूजन-थाल आदि की व्यवस्था भी की गई थी। बाद में एक ही थाली में पति-पत्नी ने भोजन-प्रसादी ग्रहण किया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button