वायरल अपडेट

Betul Rescue Video: रपटे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, उफनती नदी के बीच फंसे 3 युवक, रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो…

Betul Rescue Video: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बीती रात रपटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके बाद 2 युवक तो तैर कर बाहर आ गए, लेकिन 3 युवक उफनती नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया और तीनों ही युवकों को सकुशल बचा लिया। घटना जिले के चोपना थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि करीब 1 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बटकीडोह एवं नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में पलट गई है। ट्रैक्टर में कुल 5 युवक सवार थे, जिनमें से 2 युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 3 युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीचों-बीच फंसे हुए थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Betul Rescue Video)

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपना निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाकर बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया द्वारा नदी में बहे तीनों युवकों का रेस्क्यू किए जाने एवं सुरक्षित नदी से निकालने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में त्वरित बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

फंसे युवकों तक पहुंचाई गई रस्सी (Betul Rescue Video)

ग्रामीणों की मदद से सुरक्षा उपकरण व रस्सों का उपयोग कर पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी के बीच करीब 30 मीटर दूर चट्टान तक पहुंचकर फंसे हुए युवकों तक रस्सी पहुंचाई और राहत कार्य प्रारंभ किया। अत्यधिक बहाव के बावजूद साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यहाँ देखें युवकों के रेस्क्यू के वीडियो… (Betul Rescue Video)

———————————

रात होने से नहीं लगा पाए बहाव का अंदाजा (Betul Rescue Video)

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सभी युवक ग्राम गुवाड़ी निवासी हैं, जिनके नाम सुरेश उइके, आदित्य उइके, आयुष उइके, पीयूष उइके एवं शर्मा भलावी हैं। वे अपने पिता के रिटायरमेंट उपरांत घर का सामान सारणी से लेकर लौट रहे थे। रात होने से पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए और दुर्घटना का शिकार हो गए। सभी युवक सुरक्षित हैं एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील (Betul Rescue Video)

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में किसी भी पुल, पुलिया अथवा रपटे पर पानी होने की स्थिति में पार करने का प्रयास न करें। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। (Betul Rescue Video)

रेस्क्यू में शामिल पुलिस व ग्रामीणों की टीम (Betul Rescue Video)

इस रेस्क्यू में निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक विनोद इवने, आरक्षक विवेक, सुरेंद्र, प्रवेश, डायल-112 चालक गोविंद, ग्रामीण रामप्रसाद मंडल, श्रीवास सिकदार, चितरंजन सिकदार, दिलीप घरामी, आरती सिकदार, भगवती सिकदार की विशेष भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button