बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खुशखबरी : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कमी, केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, देखें अब किस रेट में मिलेंगे

मोदी सरकार के एक फैसले से पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने जा रही है। केंद्र सरकार ने घोषणा कि है कि वो तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करेगी, जिससे तेल के दामों में कमी आएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ये ऐलान किया है। सीतारमण ने कहा- “हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी”।

सीतारमण ने राज्य सरकारों से भी इसी तरह की कटौती लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं सभी राज्य सरकारों, खासकर उन राज्यों से जहां पिछली बार कटौती नहीं की गई थी, को भी इसी तरह की कटौती करने की अपील करती हूं।”

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडरों के लिए सब्सिडी देगी। सब्सिडी के रूप में 200 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क भी कम कर रही है। इससे उत्पादों की लागत में कमी आएगी और कीमतें भी कम होंगी।

निर्मला सीतारमण ने आगे कहा- “इसी तरह हम लोहे और स्टील के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क को कम कर रहे हैं। कुछ स्टील के कच्चे माल पर आयात शुल्क को कम किया जाएगा। कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।”

वहीं पेट्रोल की कीमतों में कमी करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना भी साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा- “प्रिय वित्त मंत्री, आज डीजल की कीमत 96.67 रुपये/लीटर है। आपका कहना है कि ये 7 रुपये/लीटर कम हो जाएगी। 21 मार्च, 2022 यानी 60 दिन पहले, डीजल की कीमत 86.67 रुपये/लीटर थी। 60 दिनों में, आपने डीजल की कीमत में 10 रुपये/लीटर की वृद्धि की और अब इसे 7 रुपये/लीटर कम कर दिया। लोगों को बेवकूफ बनाना बंद कीजिए!” कांग्रेस नेता ने इसी तरह का ट्वीट पेट्रोल को लेकर भी किया है।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/national/petrol-diesel-price-decrease-after-modi-govt-reduces-central-excise-duty-on-oil/2184931/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button