बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

गुगनानी की पहल पर मंजूर हुए 5 लाख, अब विवि का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे खिलाड़ी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी छिंदवाड़ा के अंर्तगत आने वाले खिलाड़ी छात्रों की टीम को यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिनिधित्व करने में आ रही समस्याओं का समाधान हो गया है। इस संदर्भ में यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव कौंसिल मेंबर प्रवीण गुगनानी की पहल सार्थक रंग लाई।

    श्री गुगनानी ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस संदर्भ में पूरी स्थिति से अवगत कराया व समस्या की गंभीरता की ओर ध्यानाकर्षण कराया। परिणाम स्वरूप कुलपति ने इस मद हेतु पांच लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इस मद की राशि के खर्च हेतु लीड कॉलेज को अधिकृत किया गया है।

    विदेश विभाग में सलाहकार राजभाषा के रूप में कार्य कर रहे प्रवीण गुगनानी को कुलपति ने यह आश्वासन भी दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर खिलाड़ियों हेतु और भी राशि स्वीकृत की जाएगी। प्रवीण गुगनानी की इस पहल हेतु उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व खेल संघों ने बधाई दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button