बैतूल अपडेट

Betul CBSE Result 2023: सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, आरडीपीएस और सतपुड़ा वैली के शत प्रतिशत रहे नतीजे, इन्होंने किया टॉप

Betul CBSE Result 2023: CBSE declared 10th and 12th results, 100% results of RDPS and Satpura Valley, they topped

Betul CBSE Result 2023: सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, आरडीपीएस और सतपुड़ा वैली के शत प्रतिशत रहे नतीजे, इन्होंने किया टॉप
Source: Credit – Social Media

Betul CBSE Result 2023 (बैतूल)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) द्वारा शुक्रवार को हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। शहर के दोनों ही प्रतिष्ठित स्कूलों सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल और आरडीपीएस के परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। सभी सफल छात्र-छात्राओं को शाला प्रबंधन ने बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

जिले के बहुप्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान आरडीपीएस बैतूल का कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. दीपाली चौहान ने 95.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 10 वीं की छात्रा कु. चहक धोटे ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं के दो छात्रों गिरिस्मा पंवार एवं प्रिंसी सिंह ठाकुर ने सोशल साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

Also Read: IAS Success Story: लगातार असफलता मिलने पर भी नहीं मानी हार, कड़ी मेहनत कर बना आईएएस अधिकारी

Betul CBSE Result 2023: सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, आरडीपीएस और सतपुड़ा वैली के शत प्रतिशत रहे नतीजे, इन्होंने किया टॉप

इसी तरह कक्षा 12वीं में साइंस ग्रुप में महिमा साहू ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप पोजीशन हासिल की। कॉमर्स संकाय में अदिति चौधरी ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर कॉमर्स संकाय में टॉप किया। मैथ्स संकाय में कुमकुम धाड़से ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। ह्यूमिनिटिस में अवनी उकड़ले ने 94 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया। विद्यालय में 307 बच्चों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। विद्यालय की संचालिका ऋतु खण्डेलवाल ने उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Betul CBSE Result 2023: सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, आरडीपीएस और सतपुड़ा वैली के शत प्रतिशत रहे नतीजे, इन्होंने किया टॉप

एसवीपीएस के प्रभव ने किया टॉप (Betul CBSE Result 2023)

हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में जिले के अग्रणी सीबीएससी स्कूल सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल ने फिर एक बार गौरवशाली इतिहास दोहराया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की प्राचार्य जया चक्रवर्ती ने बताया कि कुल 62 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। शाला के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। जिले के सभी स्कूलों में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के प्रभव अग्रवाल ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया।

सीबीएससी कला संकाय में 08 में से 07 छात्रों ने प्रथम स्थान एवं 01 छात्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में 34 में से 23 छात्रों ने प्रथम स्थान एवं 11 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में 20 में से 13 छात्रों ने प्रथम स्थान एवं 07 छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं को सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा और प्राचार्य की और से बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। आरडीपीएस के दो छात्रों ने सोशल साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए

Related Articles

Back to top button