बैतूल अपडेट

Betul News: चार स्थानों पर छापे, 15 जुआरियों को पकड़ा, 25 हजार से ज्यादा की राशि जब्त

Betul News: Raids at four places, 15 gamblers caught, more than 25 thousand seized

Betul News: चार स्थानों पर छापे, 15 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार से ज्यादा की राशि जब्तBetul News: (बैतूल)। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा जिले में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी मुलताई सुरेश सिंह पाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुश्री प्रज्ञा शर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। इसके तहत पुलिस ने चार स्थानों पर खेला जा रहा जुआ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को नगर के राजीव गांधी वार्ड, सोनोली रोड, महाकाल ढाबा के पास और पुराने जनपद कार्यालय के पास इन चार जगहों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हीरालाल पिता रामू सरोदे, रवि पिता मुन्ना लाल बोबडे, जयपाल पिता झब्बू इवने, योगेश पिता ज्ञानेश्वर पाण्डे, मोरेश्वर पिता मिट्टू लाल पंडोले, अक्षय पिता जसवंत सिंह परिहार, भीव जी पिता दौलक बाबडे, राजेन्द्र पिता नारायण सोलंकी, मनोहर पिता लखन बोबडे, दिनेश पिता पाण्डू हुरमाडे, देवीराम पिता मुन्नालाल पाठेकर, जैकी पिता गेंदलाल दहारे, रूपेश पिता शालू खवसे, रूपेश पिता सरदेराव पोटफोडे और सचिन पिता महादेव शामिल हैं।

इन सभी को पकड़ कर थाना लाया गया, जिनसे 25500 रूपये नगदी और तास के पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट की धारा 13 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई में पदस्थ एसआई उत्तम मस्तकार, अमित पवार, एएसआई मांडवी, महेश धाकड, कांस्टेबल प्रमोद धोरात, सेवाराम, अरविंद की भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button