बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Attack: उधार के पैसे वापस मांगे तो अतिथि शिक्षक पर युवक ने किया तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल, लगाने पड़े 40 टांके

बैतूल। जिले के पाथाखेड़ा नगर में मंगलवार को उधार के पैसे वापस मांगने पर अतिथि शिक्षक पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे अतिथि शिक्षक के हाथ पर गंभीर चोट आई है। अतिथि शिक्षक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भोगईखापा हाईस्कूल में अतिथि शिक्षक वीरेंद्र बगीया निवासी पाथाखेड़ा पर एक युवक ने उधार के पैसे वापस मांगने पर तलवार से हमला कर दिया। परिजनों ने अतिथि शिक्षक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल अतिथि शिक्षक वीरेंद्र बगिया ने बताया अपने परिचित युवक को कुछ दिन पहले 10000 रुपये उधार दिए थे। मुझे पैसे की जरूरत थी इसलिए उससे उधारी के पैसे वापस मांगे। इस पर रात में वह घर आया और मुझ पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे कि मेरे हाथ पर गंभीर चोटे आई है।

इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिनव शुक्ला ने बताया पाथाखेड़ा निवासी एक युवक घायल अवस्था में अस्पताल आया है। उसके हाथ पर तलवार से गंभीर चोट आई है। हाथ पर करीब 35-40 टांके लगाए गए हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button