यूथ अपडेट

MPPSC Recruitment : अच्छी खबर, स्वास्थ्य विभाग में निकली 1456 पदों पर भर्ती, प्रक्रिया शुरू, देखें पूरी डिटेल

MPPSC Recruitment: Good news, recruitment on 1456 posts in health department, process started, see full details

MPPSC Recruitment : अच्छी खबर, स्वास्थ्य विभाग में निकली 1456 पदों पर भर्ती, प्रक्रिया शुरू, देखें पूरी डिटेल
Source: Credit – Social Media

MPPSC Recruitment : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इसी महीने के अंत में इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रक्रिया पूरा होने में दो से तीन माह लग सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग 1456 चिकित्सा अधिकारी की भर्ती कर रहा है। इसके लिए चयन प्रक्रिया हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत हुए 5097 पद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 5097 स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अभी 3378 पद पर चिकित्सा अधिकारी पदस्थ है, जबकि शेष 1719 पद रिक्त हैं, जिन्हें भरा जाना है। अभी स्वास्थ्य विभाग 1456 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती कर रहा है। MPPSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही आए गए आवेदन की छटनी की प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदन की छटनी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सितंबर के शुरुआती में चयनित डॉक्टरों की सूची जारी (MPPSC Recruitment)

वही इंटरव्यू की प्रक्रिया 2 से 3 महीने तक संचालित की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमपीपीएससी द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रक्रिया में 3 से 4 महीने का समय लग सकता है। अगस्त के अंत या सितंबर के शुरुआती में चयनित डॉक्टरों की सूची जारी की जा सकती है।

प्रदेश के 300 से ज्यादा अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। ऐसे में बंध पत्र के अनुसार अनुबंधित डॉक्टरों को वहां पदस्थ किया गया है। साथ ही अस्थाई तौर पर स्थापना कराने के बाद डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी।पिछली भर्ती में अच्छे परिणाम नहीं मिलने के बाद MPPSC द्वारा एक बार फिर से भर्ती शुरू की गई है। वहीं पहली प्राथमिकता प्राथमिक (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सभी पदों को भरने की प्रक्रिया को पूरा करना है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button