बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

suicide by jumping into a well : शादी नहीं होने से परेशान युवक ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, तीन बाद बरामद हुआ शव

▪️ दिलीप पाल, आमला 

शादी नहीं होने की वजह से (for not getting married) एक युवक ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी (suicide by jumping into a well)। बैतूल से पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने उसका शव तलाश कर कुएं से निकाला। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शादी नहीं होने से युवक काफी परेशान चल रहा था।

थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया कि पवन पिता धांधू साहू उम्र 30 वर्ष निवासी रोडगांव बोड़खी घोड़ाचाल का रहने वाला था। युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला है कि युवक शराब का आदी था। वहीं गरीबी के चलते कहीं रिश्ता नहीं जुड़ पा रहा था।

इससे उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी कारण उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button