बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder: बुजुर्ग की सिर कुचल कर की गई है हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस, आठनेर के हिडली गांव का मामला

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में जिस बुजुर्ग का शव आंगनवाड़ी के पास मिला है उसकी सिर कुचल कर हत्या की गई है। कल 22 मार्च को 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात आरोपी द्वारा हिडली गांव के राजाराम धुर्वे (60) की हत्या कर दी गई। बताते हैं कि घटना के चंद घंटे पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा यहां लगे मेला का निरीक्षण भी किया गया था। पूरे दिन थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी गांव में मौजूद था। उसके बावजूद भी दिनदहाड़े बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या होना पुलिस की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है।

    आम रास्ते पर पड़ा था बुजुर्ग का शव

    मृतक राजाराम धुर्वे का शव आम रास्ते पर कई घंटों से पड़ा हुआ था। यहां पर आवागमन करने वाले राहगीरों द्वारा भी मृतक को देखा गया। बताया जाता है कि मृतक का पुत्र बीएसएफ (bsf) में कार्यरत हैं।

    बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
    शिवचरण बोहित, एसडीओपी, भैंसदेही

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button