Meta For Business : अब जबलपुर के खुदरा व्यापारी फेसबुक पर करेंगे कारोबार का प्रचार, ऑनलाइन कंपनियों को देंगे टक्कर

Meta For Business : जबलपुर। बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों का ऑनलाइन प्रचार-प्रसार (online promotion) किया जाता है। जिससे खुदरा व्यापारी उनसे प्रतिस्पर्धा में बेहद पिछड़ जाते हैं। लेकिन अब जल्द ही परिस्थितियां बदलने वाली है। प्रदेश के जबलपुर के खुदरा व्यापारी भी बड़ी-बड़ी ऑनलाइन कंपनियों को टक्कर देते नजर आएंगे। यह सब संभव होगा व्यापारियों के संगठन कैट की विशेष पहल पर।
दरअसल, कॉन्फिडशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के द्वारा फेसबुक मेटा (facebook meta) द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग ऑनलाइन कंपनियों से मैन मार्केट (retail business) को टक्कर देने, अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्यापार को कैसे आगे बढ़ाएं, इसकी जानकारी देने के लिए दी जा रही है। (Meta For Business)
कैट जबलपुर द्वारा जबलपुर के व्यापारियों के लिए 07 दिसंबर, दिन गुरुवार, समय शाम 4 बजे से जेके सेलीब्रेशन, सदर मेन रोड जबलपुर में यह ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। (Meta For Business)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन एवं मेटा (फेसबुक) के मुख्य अधिकारी आ रहे हैं। (Meta For Business)
- Read Also : Red Sand Boa Snake : बैतूल में पकड़ाया लाखों-करोड़ों में अवैध रूप से बिकने वाला दुर्लभ सांप
इसमें मेटा (फेसबुक) के ट्रेनर्स के द्वारा व्यापार की डिजिटल प्रेजेंस पर ट्रेनिंग (Training on digital presence) दी जायेगी। यह प्रोग्राम पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। कैट ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपना बहुमूल्य समय लेकर आएं और इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने। (Meta For Business)
- Read Also : MP Ladli Behna Yojana: सरकार बनने के बाद लाडली बहनों को मिलेगा गिफ्ट? जानें क्या योजना, किसे मिलेगा लाभ
फ्री में होगा रजिस्ट्रेशन (Meta For Business)
कैट प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला विंग) सीमा सिंह चौहान, कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित खटवानी जिला सचिव मनु शरत तिवारी एवं कोषाध्यक्ष राहुल ने बताया कि एक गूगल फॉर्म (google form) भी बनाया गया है जिसमें आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) कर सकते हैं। (Meta For Business)
साथ ही आप स्वयं आकर 7 तारीख को ही कैट के कार्यक्रम स्थल पर भी तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा कर इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को अटेंड कर सकते हैं। (Meta For Business)
- Read Also : Cyber Fraud Helpline : इस एक नंबर ने रोकी अरबों की साइबर धोखाधड़ी, नहीं है आपके पास तो तुरंत करें सेव
इन्हें ट्रेनिंग करवाना फायदेमंद (Meta For Business)
पदाधिकारियों का कहना है कि व्यापारी स्वयं या जो आप के व्यापार को बढ़ाने में रुचि रखता हो ऐसा परिवार का सदस्य या आप के व्यापार को जो संभालते हैं, उन्हें इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में भेजना लाभप्रद होगा। (Meta For Business)
- Read Also : Business Idea: खेती से हर साल लाखों का मुनाफा, शुरु करें ये शानदार बिजनेस, किसान को हो रही बंपर कमाई
ट्रेनिंग प्रोग्राम में बताया जाएगा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (Whatsapp) पर सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से आप अपने व्यापार को किस तरह बढ़ा सकते हैं। यह तीन घंटे का कार्यक्रम आपके व्यापार की तस्वीर बदल सकता है। (Meta For Business)
▪️नीचे दिए गए इस फॉर्म को क्लिक कर आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं…
https://forms.gle/paXRQU2o2ZnysGaRA
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



