वायरल अपडेट

Trending Video: पुण्य आपके, 10 रुपये हमारे…’ शख्‍स ने कड़ाके की ठंड में शुरु किया ‘डुबकी वाला’ स्टार्टअप, लोग बोलें- सरकार कहीं टैक्‍स ना लगा दे- Dubki Wala Startup

Trending Video: पुण्य आपके, 10 रुपये हमारे...' शख्‍स ने कड़ाके की ठंड में शुरु किया 'डुबकी वाला' स्टार्टअप, लोग बोलें- सरकार कहीं टैक्‍स ना लगा दे- Dubki Wala Startup

Dubki Wala Startup : देश में सर्दी अपने तेवर दिखा रही हैं और इसी बीच एक शख्‍स का डुबकी वाला स्‍टार्टअप इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस शख्‍स ने गजब का स्‍टार्टअप शुरु किया है। वह सिर्फ 10 रुपए लेकर लोगों के पाप धो रहा है, मतलब गंगा/यमुना में लोगों के नाम से डुबकी लगा रहा हैं। लोगों को ये स्‍कीम भी काफी पसंद आ रही है। इसका वीडियो इंटरनेट पर हर जगह खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में शख्स 10 रुपये में आपके नाम की डुबकी लगाने की बात कह रहा है। मतलब, बस 10 रुपये दीजिए, आपको पानी में जाने की जरूरत भी नहीं। वह आपके नाम की डुबकी लगाएगा, जिसका पुण्य सिर्फ आपको मिलेगा!

Also Read: Cobra ka video: विशाल कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था शख्‍स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखकर थम गई लोगों की सांसें

गंगा में लोगों के पाप धो रहा शख्‍स (Dubki Wala Startup)

वायरल हो रहा वीडियो महज 26 सेकंड का है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स गंगा में जाकर जोर-जोर से आवाज लगा रहा है- भाइयो, बहनो! आइए आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस सर्दी भरे मौसम में। अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं, अगर आप नहाना नहीं चाहते हैं तो अपना नाम बताइए। 10 रुपये की रसीद कटवाइए, आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस मौसम में। आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे, लेकिन आप जो 10 रुपये देंगे वो हमको मिलेंगे। आइए भाइयो, आइए बहनो, आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे। 10 रुपये 10 रुपये…।

Also Read: Old Pension Scheme: खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होगी पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था, सरकार ने दी जानकारी

यहां देखें वीडियो…(Dubki Wala Startup)

Also Read: MP Constable Recruitment 2022: खुशखबरी! मप्र कांस्टेबल भर्ती में 3 गुना पद बढ़े, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि है नजदीक

‘जरूरत एक स्टार्टअप को जन्म देती है’

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। 24 दिसंबर को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने इसे पोस्‍ट करते हुए लिखा था-इस मौसम का बेहतरीन ‘स्टार्टअप।’ अब तक इस वीडियो को लगभग 2.50 लाख लोग देख चुके है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है, वहीं सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं? वहीं दूसरा यूजर लिखता है – जरूरत एक स्टार्टअप को जन्म देती है। (Dubki Wala Startup)

Also Read: 180W चार्जिंग के साथ 200 MP कैमरे वाले जबरदस्‍त Infinix Zero Ultra 5G स्‍मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और ऑफर

10-10-

Also Read: Khatu Shyam : जानें क्‍यो होती है बाबा खाटू श्‍याम की पूजा, पूरी दुनिया के लोग आते है मन्‍नतें लेकर, उनसे जुड़ी़ ऐसी जानकारियां जो पता नहीं होगी आपको

Also Read: shramik card kaise banaye: इस तरह बनाए श्रम कार्ड, सबसे आसान तरीका, फटाफट हो जाएगा तैयार, सरकार देती है आर्थिक मदद

Also Read: Heart care in winter : ठंड के बावजूद बीपी और शुगर के मरीजों को नहीं आएगा हार्ट अटैक, बस रोज करें ये काम

Also Read: Tiger Ka Video: जंगल में बाइक चलाते समय सामने आ गया खूंखार टाइगर, जान बचाने में हड़बड़ी में ऐसे उठाने लगे कदम, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button