बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Direct action : एक्शन में प्रशासन, अतिक्रमण कर बनाई दुकानें हटाई, आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों पर गिरी गाज

● उत्तम मालवीय, बैतूल
प्रशासन ने शनिवार सुबह बैतूल के चिचोली नगर में अतिक्रमणकारियों पर गाज गिराई। यहां जयस्तभ चौक, बैतूल एनएच पर स्थित रेस्ट हाउस और जय स्तंभ चौक से भीमपुर रोड के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। इस कारवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली में रेस्ट हाउस से लेकर जय स्तंभ चौक पर लोगों ने रेस्टोरेंट, किराना, कपड़ा, मोटर पार्ट्स, स्टेशनरी, बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें खोल ली थी। नगर में अतिक्रमण को लेकर बार-बार शिकायतों के बाद इस संबंध में आज कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अपने निर्माण तोड़ने के लिए समय तय कर नोटिस थमा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने शनिवार को सुबह से अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

चिचोली नगर के विश्राम गृह, कन्या स्कूल, तहसील परिसर के सड़क किनारे ढेरों अवैध निर्माण बिना अनुमति कर लिए गए हैं। इसको लेकर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कई दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिए थे। अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। जिसमें 55 अतिक्रमण के मामले निकले थे।

इन सभी को 15 दिन पहले नोटिस जारी कर दिए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान बैतूल एसडीएम रीता डेहरिया, बैतूल तहसीलदार प्रभात मिश्रा, चिचोली तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button