Royal Enfield Electric01 : मार्केट में गदर काटेगी Royal Enfield की Electric बाइक! तस्वीर और फीचर्स हुए लीक, देखकर कहेंगे WOW

Royal Enfield Electric01 : भारत में 350 सीसी सेगमेंट में राज करने वाली बुलेट अब इलेक्ट्रिक अवतार में दिख सकती है। भारतीय ऑटो बाजार में जल्द ही हमें Royal Enfield की नए फीचर्स की इलेक्ट्रिक (Royal Enfield Electric 01) बाइक को लॉन्च करने वाली है। रॉयल एनफील्ड जल्द ही बाजार में इस बाइक को पेश करने वाला है लेकिन इस बाइक के पेश होने से पहले ही इसकी तस्वीर और कुछ फीचर्स लीक हुए है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक को ‘इलेक्ट्रिक01’ (Electric01) नाम दिया है। जानिए इस इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स और लुक के बारे में बताते हैं।
Royal Enfield Electric01 का डिजाइन
लॉन्च होने से पहले ही इस बाइक की तस्वीरे लीक हो चुकी है। जिसमें यह देखने को मिल रहा है कि इसका फ्रंट डिजाइन पुरानी बाइक्स के बहुत कुछ मिलता जुलता है। इसमें गोलाकार हेडलाइट्स दी गई हैं, इसके अलावा इसका फ्यूल टैंक भी पारंपरिक डिजाइन वाला है. बाइक का चेसिस थोड़ा हटकर है यह दो भागों में बंटा हुआ है और फ्यूल टैंक के ऊपर व नीचे की तरफ जा रहा है. बाइक में अलॉय व्हील्स को भी साफ देखा जा सकता है।
Royal Enfield Electric01 कब लॉन्च होगी
जो बाइक आप तस्वीरों में देख रहे हैं, वह शुरुआती फेज में है। इसे लॉन्च होने मे लंबा समय मौजूद है। कंपनी इसे QFD (क्वालिटी फंक्शन डिवेलपमेंट) कॉन्सेप्ट बुला रही है। रॉयल एनफील्ड की यह बड़ी खासियत है कि किसी भी बाइक को लॉन्च करने से पहले लंबे समय पर रोड टेस्टिंग करती है। हालांकि इस बात की पुष्टि जरूर हो जाती है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में नियो-रेट्रो स्टाइलिंग देखने को मिलेगी।





