बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

वन अमले पर हमला: जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी, वाहन का कांच तोड़ा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मुलताई रेंज के अंतर्गत ग्राम नरखेड़ एवं चौथिया के बीच बीती रात वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। यहां गुणवंत बाबा मार्ग पर 7 अज्ञात युवकों ने वन अमले पर हमला किया। बाइक से जंगली सुअर लाने की सूचना पर रेंजर सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जहाँ उक्त 2 युवकों ने अन्य 5 लोगों को बुलाकर हमला किया और फरार हो गए। हमले की जानकारी मिलने पर मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया और थाना प्रभारी सुनील लाटा भी मौके पर पहुंचे।

    रेंजर अशोक रहंगडाले ने बताया कि सुअर लाने की सूचना पर वे डिप्टी रेंजर कृष्ण मोहन शर्मा, वनरक्षक अजाब दरवाई तथा वाहन चालक राजकुमार के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देख दोनों युवक भागने लगे। जिनका वन विभाग की टीम ने लगभग 5 किलोमीटर तक किया।

    इसी दौरान 5 और युवक आ गए। जिन्होंने पत्थर एवं लाठी से हमला कर दिया। जिससे सरकारी वाहन का कांच फूट गया। वहीं सभी को चोट आई। रेंजर ने बताया कि वे जैसे-तैसे जान बचाकर भागे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस को सूचना दी तथा थाने आकर अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत की।

    रेंजर अशोक रहंगडाले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 353, 332, 427, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button