मनोरंजन अपडेट

Hindi Jokes: एक औरत- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है… तेरे पास क्या है ?

Hindi Jokes: एक औरत- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है... तेरे पास क्या है ?
Hindi Jokes: एक औरत- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है… तेरे पास क्या है ?

Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। (Hindi Jokes)

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने (Hindi Jokes) से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Hindi Jokes)

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Hindi Jokes)

एक औरत- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है,
बैंक बैलेंस है…
तेरे पास क्या है ?
दूसरी औरत- मेरे पास 20 साल पहले
शादी में सिलवाया हुआ सूट है, जो
अभी तक मुझे फिट आता है…

बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां
अपनी गलती नहीं मानती हैं।
डब्लू- अच्छा… तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू- कहती है गलती हो गई तुमसे शादी करके!

मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ?
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

बंटी – यार I am going का मतलब क्या होता है?
बबली – मैं जा रहा हूं।
बंटी – ऐसे कैसे जाओगे? मैं ये सवाल 20 लोगों से पूछ चुका हूं।
सब चले जाने की बात करते हैं। जवाब बताकर जाओ।

पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है,
तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB/day का
28 दिन के लिए।

गोलू और मोलू बात कर रहे थे…
गोलू बोला – मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- ‘जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना’
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) (Hindi Jokes)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button