Khatu Shyam ji Bhajan: आज की सुबह सुनें “बाबा खाटू श्याम का मधुर भजन”, हंसराज रघुुवंशी की प्यारी आवाज हर दिल में भक्ति भर देगी, देखें वीडियो

Khatu Shyam ji Bhajan: भोलेनाथ के भजन और गीतों से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले हंसराज रघुवंशी इस बार राजस्थान के सीकर के खाटू श्याम बाबा के भजन को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने अपना पहला बाबा खाटू श्याम का भजन गाया है। हंसराज ने यह भजन बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन से 1 दिन पहले नाथद्वारा से लांच किया, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। “श्यामा प्रीत मैं तो लगा बैठा” पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं।
बता दें कि हंसराज रघुवंशी हिमाचल प्रदेश के सोलन अर्की मालंग गांव के ही रहने वाले हैं। उन्होंने अपने प्राथमिक शिक्षा हिमाचल में ही ली। इसके बाद वे आगे की शिक्षा के लिए एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर मंडी में दाखिला लिया। एक इंटरव्यू में हंसराज ने बताया था कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लगा। 4 बार एक ही क्लास में फेल हो गए। सिंगिंग का शौक था, पैसों की जरूरत थी, लेकिन उस समय घर के हालात भी ठीक नहीं थे, इसलिए जिस कॉलेज में पढ़ रहे थे, उसी की कैंटीन में काम भी शुरू किया। रघुवंशी ने काम करते हुए पहला गाना “बाबा जी” कंपोज किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किया। इसके बाद 2018 में कई गाने गाए और 2019 में “मेरे भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी” गाना गाया जो काफी ज्यादा फेमस हो गया।
अब तक हंसराज रघुवंशी 50 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और उन्हें पूरे देश नहीं दुनिया जाता है उनके हर गाने पर मिलियन व्यूज आ जाते है। इस बार उन्होंने खाटू श्याम का भजन (Khatu Shyam ji Bhajan) गाकर लोगों का दिल जीत लिया है। उन्हें काफी तारीफ भी मिल रही है।
Also Read: मात्र 12 घंटे में होगी कैसी भी इच्छा पूरी pandit pradeep mishra upay



