Today Rashifal, Panchang 23 May 2023: परिवार का साथ लेकर खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें पंडित मधुसूदन जोशी से आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Today Rashifal, Panchang 23 May 2023: Today's day will be full of challenges, Bholenath will remove all the troubles, learn today's Panchang

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही
मो. 9406950313, 9755478312

Today Rashifal, Panchang 23 May 2023: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
पंचाग 23 मई 2023
श्री गणेशाय नमः
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्थी 24:57:17,
दिन- मंगलवार, सूर्य प्रविष्टे 9 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- आद्रा 12:37:22, तत्पश्चात-पुनर्वसु,
योग- शूल 16:44:49, तत्पश्चात-गण्ड,
करण- वाणिज् 12:04:28, तत्पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:27:55,
सूर्यास्त- 19:08:03,
दिन काल- 13:40:08,
रात्री काल- 10:19:27,
चंद्रोदय- 08:06:10,
चंद्रास्त- 22:48:29,
राहू काल-15:43-17:26 अशुभ,
यम घंटा- 08:53-10:35 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:53-10:35,
लाभ- 10:35-12:18,
अमृत- 12:18-14:01,
शुभ- 15:43-17:26,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 20:25-21:43,
शुभ- 23:00-24:18,
अमृत- 24:18-25:35,
चर- 25:35-26:53,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
- Also Read: Top Gk Questions: ऐसी क्या चीज़ है, जो बारिश में जितनी भी भीगे, कभी गीली नहीं हो सकती है?
दिन का होरा चक्र
मंगल- 05:28 – 06:36,
सूर्य- 06:36 – 07:45,
शुक्र- 07:45 – 08:53,
बुध- 08:53 – 10:01,
चन्द्र- 10:01 – 11:10,
शनि- 11:10 – 12:18,
बृहस्पति- 12:18 – 13:26,
मंगल- 13:26 – 14:35,
सूर्य- 14:35 – 15:43,
शुक्र- 15:43 – 16:51,
बुध- 16:51 – 17:59,
चन्द्र- 17:59 – 19:08,
रात्रि का होरा चक्र
शनि- 19:08 – 19:59,
बृहस्पति- 19:59 – 20:51,
मंगल- 20:51 – 21:43,
सूर्य- 21:43 – 22:35,
शुक्र- 22:35 – 23:26,
बुध- 23:26 – 24:18,
चन्द्र- 24:18 – 25:09,
शनि- 25:09 – 26:01,
बृहस्पति- 26:01 – 26:53,
मंगल- 26:53 – 27:44,
सूर्य- 27:44 – 28:36,
शुक्र- 28:36 – 29:28,
आज का राशिफल
1. मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर काफी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर किसी महत्वपूर्ण मसले पर बातचीत करेंगे, जहां आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक है।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
2. वृषभ राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आपको अपनी नौकरी में रुके धन की प्राप्ति होगी। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का क्रोध सहन करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों की सहायता से आपकी आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खूब मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
3. मिथुन राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वह अपने व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को शुरू करेंगे, जिससे आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल होने के साथ ही आपको रुका हुआ धन फिर से मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
4. कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। माताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिताजी के साथ आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ना दें। व्यर्थ की क्रोध व वाद-विवाद से बचें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
5. सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आपके भाई भी आपके व्यापार में आपकी सहायता करेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी को मिली तरक्की से काफी खुश नजर आएंगे। घर में हवन, पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
6. कन्या राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। मित्रों की सहायता से आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। किसी नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। वाहन की रख रखरखाव व वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
7. तुला राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, वह कामयाब होंगे। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको किसी परिचित की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपके जो कानूनी कार्य चल रहे थे वह भी समाप्त होंगे। अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है, तो वह भी आपको मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
8. वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। छात्रों के लिए सफलता का दिन है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। आप मित्रों के साथ किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है। अधिकारी वर्ग से अच्छी पटेगी और आपको इसका लाभ भी होगा। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। मकान, प्लॉट को खरीदने की जो योजना बना रहे थे, वह कामयाब होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
9. धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कुछ भी परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। आपको मेहनत के बाद कहीं से रुका धन प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म में बढ़ेगा। धैर्यशील को बनाए रखने के प्रयास करें। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
10. मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करेंगे तो बेहतर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य की वजह से सीनियरों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। जो लोग काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिलेगा, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे।
शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।



