Sanitary Napkin In Low Price: यहां मिल रहे मात्र एक रुपए में सेनेटरी नैपकिन, इन केंद्रों पर कराए जा रहे उपलब्ध

Sanitary Napkin In Low Price: (नई दिल्ली)। अब महिलाओं और युवतियों को महंगे दामों वाले सेनेटरी नैपकिन मजबूरी में नहीं खरीदना होगा। सरकार द्वारा मात्र एक रुपए की मामूली कीमत में यह सेनेटरी नैपकिन (Sanitary Napkin) उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन्हें गरीब परिवार की महिलाएं भी आसानी से ले सकती हैं। (Sanitary Napkin In Low Price)
दरअसल, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत, सरकार ने महिलाओं के लिए 1 रुपये प्रति पैड की दर से जन औषधि सुविधा सेनेटरी नैपकिन की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य है कि किफायती दरों पर मासिक धर्म स्वास्थ्य सेवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। (Sanitary Napkin In Low Price)
ये पैड देशभर में खोले गए 10 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्रों के जरिए बेचे जा रहे हैं। शुरूआत के बाद से 30 नवंबर 2023 तक, जन औषधि केंद्रों पर 47.87 करोड़ से अधिक जन औषधि सुविधा सेनेटरी पैड बेचे गए हैं।
सुविधा सेनेटरी पैड (Sanitary Napkin) 1/- रुपये प्रति पैड की अत्यधिक रियायती दर पर 10000 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर बेचे जा रहे हैं। (Sanitary Napkin In Low Price)
सुविधा सेनेटरी पैड बेहद किफायती हैं और पूरे देश में सभी जन औषधि केंद्रों पर 1/- रुपए प्रति पैड में उपलब्ध हैं। ये पैड ऑक्सी-बायोडिग्रेडेबल हैं और अच्छी गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हैं। (Sanitary Napkin In Low Price)
फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), योजना की कार्यान्वयन एजेंसी महिलाओं के बीच स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया और प्रचार के अन्य माध्यमों से इन सुविधा सेनेटरी पैड के लिए प्रचार और जागरूकता अभियान चला रही है। (Sanitary Napkin In Low Price)
क्या है जन औषधि केंद्र (Sanitary Napkin In Low Price)
सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। 30 जून 2023 तक देश भर में कुल 9,512 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के उत्पाद समूह में 1800 दवाएं, 285 शल्य चिकित्सा उपकरण और उपभोग्य वस्तुएं हैं। ये उत्पाद बाजार की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं। देश के सभी प्रमुख शहरों में यह केंद्र खोले गए हैं।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




