बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

फाइल खोलते ही अटक गई सांस, भीतर था डेढ़ फीट लंबा सांप

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    शहपुर तहसील कार्यालय में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब तहसीलदार के डायस पर रखी एक फाइल में जानलेवा सांप निकल आया। वह तो उसे समय पर देख लिया गया, वर्ना यह जानलेवा हो सकता था। यह घटना जिस समय की है उस समय तहसीलदार एंटोनिया एक्का अपने चैंबर में बैठी हुई थीं। वहीं कक्ष में कई पटवारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस फ़ाइल को खोला गया, उसमें कौड़िया प्रजाति का करीब डेढ़ फीट लंबा सांप बैठा नजर आया। मौके पर मौजूद लिपिकों ने तुरन्त फाइल को उठाकर दफ्तर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया।

    तहसीलदार ने बताया कि यह अच्छा हुआ कि जिस समय यह साँप फाइल में देखा गया वे डायस पर मौजूद नहीं थीं। अगर वे असावधानी से फाइल खोलती तो यह जानलेवा हो सकता था। उन्होंने बताया कि यहां अक्सर सांप निकलते रहते हैं। फाइल में पाए गए इस सांप की प्रजाति कौड़िया बताई जा रही है। काले रंग के इस सांप पर सफेद रंग की धारिया बनी होती है। इस वजह से इसे कौड़िया कहा जाता है। जानकारों के अनुसार इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। इंडियन क्रेट सांपों की एक जहरीली प्रजाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। भारत के सबसे जहरीले चार सर्पों में से यह सबसे अधिक जहरीला सर्प है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button