बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मोटर साइकिलों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

  • शैलेंद्र गुप्ता, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पाठई जोड़ पर शुक्रवार को 2 मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा युवक घायल है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर का निवासी अनिल पिता रमेश मसकोले (20) मोटर साइकिल से पाठई से शाहपुर आ रहा था। उसके साथ आशीष नामक युवक भी बैठा था। दूसरी ओर भक्तनढाना निवासी कपिल नामक युवक शाहपुर से पाठई की ओर पल्सर मोटर साइकिल से जा रहा था। पाठई जोड़ पर दोनों मोटर साइकिलों की भीषण टक्कर हो गई। इससे अनिल मसकोले की मौत हो गई। साथ बैठे आशीष को भी चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button