IRCTC Tour Package: नए साल में है घूमने का प्लान तो बेहद ही सस्ते में परिवार के साथ करें राजस्थान की सैर, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

IRCTC Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ जनवरी में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है। दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक जबरदस्त मौका लेकर आया है। इस पैकेज में आपको जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा।
9 रात और 10 दिन का है पैकेज
IRCTC के मुताबिक यर टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल (Royal Rajasthan Ex Bhopal) रखा हुआ है और यात्रियों को इस पैकेज के तहत 9 रात और 10 दिन के लिए सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। (IRCTC Tour Package)

यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं
आपको बता दें कि इस पैकेज में यात्रियों को डीलक्स क्लास में सेर करवाई जाएगी। पैकेज के तहत आपको ब्रेकफास्ट डिनर भी दिया जाएगा। इस टूर के दौरान यात्रियों को विमान से भी यात्रा करवाई जाएगी। टूर पैकेज के अनुसार यात्रियों को भोपाल एयरपोर्ट से 24 जनवरी को शाम 5:20 रवाना कर दिया जाएगा।
अगर आप अकेले सफर करते हैं तो 57,100 रुपए चुकाने होंगे। अगर दो लोग पैकेज लेते हैं तो 39,900 प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। अगर तीन लोग सफर करते हैं तो 35500 रुपए चुकाने होंगे। इस पैकेज के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। (IRCTC Tour Package)
Also Read : NPS Scheme: सरकार की नई योजना में हर महीने मिलेंगे 50 हजार रुपए की पेंशन, बस करना होगा ये काम

IRCTC Tour Package: इस तरह कराए बुकिंग
इस पैकेज को बुक करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर आए। यहां पर आप अपने पैकेज को सलेक्ट करें और फिर सभी जानकारी भरने के बाद आपकी बुकिंग हो जाएगी। यदि आपको पैकेज बुक करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।



