बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death: बाबू ने कमरे में झांका तो औंधे मुंह पड़ा था चौकीदार, मुंह से निकल रहा था खून, हो चुकी थी मौत

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई नगर के पटेल वार्ड में स्टेट बैंक के सामने स्थित बीआरसी कार्यालय में पदस्थ चौकीदार का शव कार्यालय में पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बीआरसी कार्यालय में पदस्थ लिपिक लक्ष्मणराव धोटे कार्यालय कार्यालय पहुंचे तो उन्हें ग्रिल गेट पर ताला लटका हुआ मिला। उन्होंने चौकीदार को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। श्री धोटे ने चौकीदार के कमरे की खिड़की में से देखा तो चौकीदार डंकनसिंह मुंह के बल फर्श पर गिरे थे। फर्श पर खून पढ़ा हुआ था।

    उन्होंने इसकी सूचना बीआरसी आशीषचंद्र शर्मा को दी। श्री शर्मा की सूचना पर पुलिस और डंकन सिंह चौहान के परिजन भी कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

    दिव्यांग डंकनसिंह चौहान कुछ वर्षों से बीआरसी कार्यालय में ही निवास करता था। मृतक डंकन सिंह कमरे में दो टेबल को आपस में जोड़कर उन पर रात में सोता था। संभावना जताई जा रही है कि मृतक सोने के दौरान मुंह के बाल फर्श पर गिर गया होगा।

    उल्लेखनीय है कि डंकनसिंह चौहान वर्ष 1998 में किसान आंदोलन के दौरान गोलीकांड में घायल होकर पैर से दिव्यांग हो गया था। जिसके चलते उसे चौकीदार की नियुक्ति मिली थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button