मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : चिंटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था? पिंटू- मेरी पत्नी ने…

Majedar Jokes: Chintu- Friend, why were you so sad yesterday? Pintu- My wife...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत
पत्नी से- जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न।
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है।
अगली बार खाने में बाल मिला, तो सौतन ले आऊंगा।

कभी तो हंस लो इन दांतों से खिल-खिल कर
बुढ़ापे में दुख ही देंगे ये हिल-हिल कर

नई नवेली पत्नी- सुनोजी ,तलाक चाहिए…
दूसरी शादी करनी है।
पति- लेकिन क्यों ?
पत्नी- हमारी शादी की फोटोज को
कम लाइक्स मिले हैं।

गजब बेइज्जती
पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे
पत्नी- नजदीक रहने वाले तुम्हारे लक्षण जानते होंगे।

चिंटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था?
पिंटू- मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए ₹5000 लिए थे।
चिंटू- लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?
पिंटू- मेरी पत्नी साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है…
पिंटू की बात सुनकर चिंटू दंग रहे गया।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button