बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

CM शिवराज का भगोरिया नृत्य: थांदला में आदिवासी ड्रेसअप में ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके, पत्नी साधना सिंह भी नजर आईं अलग अंदाज में

MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर से अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम शिवराज सिंह मंगलवार को झाबुआ के थांदला पहुंचे थे।जहां वो भगोरिया और आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही। थांदला की पुरानी मंडी से अस्पताल चौराहे तक ढोल और मांदल के साथ गेर निकली। जिसमें सीएम शिवराज सिंह भी वाहन में सवार होकर निकले। इस दौरान सीएम कई बाद वाहन से उतरकर ढोल मांदल की थाप पर थिरते नजर आए।

सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह दोनों ने ही आदिवासी वेशभूषा पहनी थी। साफा भी बांधा। वहीं उनकी पत्नी ने आदिवासी ओढ़नी के साथ चांदी के गहने पहने। उन्होंने आदिवासी नृत्य भी किया। रास्ते भर में कई जगहों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना धीरे धीरे कम हो रहा है। इसलिए जमकर लोग भगोरिया-होली और अपने त्यौहार मनाएं और इसीलिए मैं मामी (साधना सिंह) को लेकर हूं। झाबुआ जिले के इस उत्सव में शामिल हुआ

होली के 8 दिन पहले से उत्सव

झाबुआ का भगोरिया उत्सव होली के 8 दिन पहले जिले के अलग-अलग हाट बाजारों में मनाया जाता है। इसमें अलग ही उत्साह और मस्ती होती है। उसी उत्साह और मस्ती को नजदीक से देखने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ थांदला पहुंचे। भाजपा की गेर में सांसद गुमान सिंह डामोर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर, भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर, स्थानीय बीजेपी नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

न्यूज सोर्स: https://dainik-b.in/L6voYlG1pob

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button