बैतूल अपडेट

Betul News: श्रीमती सुशीला परिहार का दुखद निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Nidhan news: Sad demise of Mrs. Sushila Parihar, funeral to be held tomorrow

सुशीला देवी परिहारBetul News: बैतूल। एमपीईबी से सेवानिवृत्त राजेन्द्र सिंह परिहार, वन विभाग में पदस्थ देवेंद्र सिंह परिहार की माताजी एवं राजेन्द्र सिंह परिहार, पत्रकार सत्येंद्र सिंह परिहार की बड़ी मां श्रीमती सुशीला परिहार का 80 वर्ष की आयु में शनिवार शाम दुखद निधन हो गया।

उनका अंतिम यात्रा रविवार सुबह 10.30 बजे गोठी कॉलोनी स्तिथ पद्मावती माता मंदिर के पास से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्षधाम में किया जाएगा।

श्रीमती परिहार के निधन पर गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और पत्रकारों ने शोक जताते हुए यह दुःख सहन करने की सामर्थ्य परिजनों को प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button