सोना-चांदी रेट टुडे

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट जारी, आज इतनी हो गई कीमत, चांदी में दिखी चमक

Gold Silver Price Today: Gold prices continue to fall, today the price has become so much, silver shines

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट जारी, आज इतनी हो गई कीमत, चांदी में दिखी चमक
Source: Credit – Social Media

Gold Silver Price Today: लगातार तेजी के बाद सोने के दाम में गिरावट जारी हैं। हालांकि जिस रफ्तार से भाव बढ़ रहे है, उतनी रफ्तार से कमी नहीं आ रही है। फिर भी ये खरीदारी का सही मौका हो सकता हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट को देखते हुए सोने और चांदी के भाव में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। चलिए जानते आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…

सोने चांदी के दाम में आई गिरावट

इस समय देश में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव तेजी से चल रहा है। कभी सोने का भाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो कभी इसमें कमी देखी जाती है। लगातार भयंकर तेजी के बाद सोने के भाव में कमी देखी जा रही है। 2 दिनों से भाव गिर रहे हैं। वायदा बाजार में आज 22 कैरेट सोना ₹100 और 24 कैरेट सोना ₹110 सस्ता हुआ है। आज (7 April 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 60,870 रुपए पर आ गया है। वहीं बीते कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का रेट ₹60,980 था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (7 April 2023) सोने का भाव 55,800 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 55,900 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। आज चांदी का भाव आज 76,600 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 76,490 रूपए रहा था।

जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold Price Today

गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today

आज भी चांदी के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 76,600 रूपए किलो है।

जानिए कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम

भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है। जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि, ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग-अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चार्ज लगाकर बेचता है।

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
  • HUID के बिना नहीं खरीदें सोना

Also Read : film stories : ‘आंखें’ के बेमिसाल 21 साल… इस फिल्म के थे दो अंत, भारत में अलग और विदेशों में अलग

HUID के बिना नहीं खरीदें सोना

सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

यहां समझे क्या है नियम

यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

यहां जानें क्या है HUID नंबर (Today Gold-Silver Rate)

HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।

इस एप से कर सकेंगे चेक

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने नियम बदले तो है। इसके साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी है। सरकार ने BIS केयर एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिये से आप HUID नंबर में दी गई जानकारी को आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए आपको इस BIS केयर एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, वहीं इंस्टॉल करने के बाद इसमें HUID नंबर को डालना होगा। जैसे ही आप HUID नंबर को इस > News: एप के जरिये सर्च करेंगे वैसे ही आपको ज्वैलर्स का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख, हॉलमार्किंग सेंटर का पता और गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता के बारे में पता लग जायेगा।

मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button