बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्रभातपट्टन में लगभग एक इंच बारिश, आज नहीं आएगी जीटी एक्सप्रेस


बैतूल। दक्षिण भारत में बदले मौसम का असर बैतूल जिले पर भी पड़ ही गया। पिछले दो दिनों से जिले भर में आसमान पर बादल छा रहे थे और आज यह बरस भी पड़े। रविवार रात में 2 बजे से जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। यह बारिश सुबह 6 बजे तक चली। इस दौरान प्रभातपट्टन ब्लॉक में सबसे ज्यादा 21 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा बैतूल में 14.8 मिलीमीटर, चिचोली में 0.3, मुलताई में 7.8, आठनेर में 10.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुबह हालांकि मौसम खुल गया है। दूसरी ओर तमिलनाडु और तेलंगाना में हुई भारी बारिश के चलते शनिवार शाम को चेन्नई से नई दिल्ली के लिए निकलने वाली जीटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। इसके चलते यह ट्रेन आज बैतूल नहीं आएगी। यह ट्रेन दोपहर 2.08 बजे बैतूल आती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button