Oppo Reno 9: दिल थाम के बैठिए, ओप्पो का धाकड़ फीचर्स और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन हो रहा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 9: अभी दिवाली की सेल चल रही है और सैमसंग, ओप्पो, एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों के मोबाइल कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। यदि आप एक बेहतरीन कैमरे वाला मोबाइल खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप थोड़ा वेट कर सकते हैै। विवो जल्द ही मार्केट में अपना धाकड़ फोन Oppo Reno 9 लांच कर सकती है। ओप्पो की Reno सिरीज अपने खास तरह के एक्सपेरिमेंट और कैमरे के लिए जानी जाती है। यदि आप कुछ समय के लिए रूक सकते है तो कमाल का फोन आप खरीद पाएंगे। आईए जानते है इस फोन की कुछ खास बातें…

लांच से पहले लीक हुई फोटो
Oppo Reno 9 के फोटो कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। सीरीज के लॉन्च से पहले अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। अब इस सीरीज के स्मार्टफोन का फोटो भी सामने आया है। साल की शुरुआत में कंपनी ने Reno 8 सीरीज लॉन्च की थी। अब इसके सक्सेसर का लॉन्च काफी नजदीक बताया जा रहा है। Reno 9 के इस लेटेस्ट लीक में फोन का डिजाइन भी सामने आया है।
एक जाने माने टिप्स्टर ने Twitter पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में टिप्स्टर ने जो इमेज शेयर की है, उसे Oppo Reno 9 का बताया है। फोटो में देखा जा सकता है कि जो फोन का कैमरा मॉड्यूल है वह इससे पहले लीक हुई फोटो से मेल खाता है। टिप्स्टर एनविन ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े कैमरा कटआउट हैं और एक छोटा कैमरा कटआउट है। इसमें रिंग शेप वाला एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। फोन की फ्रंट साइड में पंच होल डिजाइन के साथ सेंटर में सेल्फी कैमरा के साथ देखा जा सकता है।
https://twitter.com/iAniqAkram/status/1578054110649241600
अभी तक फोन को लेकर जो लीक्स आए हैं उनके मुताबिक फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के वनिला मॉडल में Snapdragon 778G प्रोसेसर होने की बात भी कई बार सामने आ चुकी है। जबकि प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 4500एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
Also Read : यह बच्चा है दूसरा बुमराह! 11 साल के बच्चे की बोलिंग देख खुद को खेलने से नहीं रोक पाए रोहित शर्मा, Video
Some confirmed Specs of OPPO Reno 9 Series
OPPO Reno 9
– Snapdragon 778G SoC
– 64MP Main Rear CameraOPPO Reno 9 Pro
– MediaTek Dimensity 8000 SoC
– 50MP Sony IMX766 Main Rear Camera#OPPOReno9Series pic.twitter.com/kBfHQBTByn— 🇮🇳TechDocterz🇮🇳 (@TechDocterz) October 6, 2022
Oppo Reno 9 के लॉन्च की जहां तक बात है, यह चीन में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन आने वाले दिनों में इस सीरीज के बारे में जल्द ही जानकारी सामने आने की संभावना है।
News Source: hindi.gadgets360.com



