वायरल अपडेट

Jija Sali Jokes: साली ने जीजा पूछा आप किस एयरलाइन में पायलट हैं… जीजा का जवाब सुन लगे ठहाके, पढ़ें वायरल जोक्स

Jija Sali Jokes: जोक्स सुनना सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई छिपे हुए फायदे भी हैं। जब आप मज़ेदार चुटकुले सुनते हैं तो दिमाग में एंडोर्फिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जो तनाव और थकान कम करते हैं। लगातार जोक्स सुनने से सोचने की क्षमता लचीली होती है और रचनात्मकता बढ़ती है क्योंकि दिमाग चीजों को नए नजरिये से देखना सीखता है।

यह दिल और दिमाग दोनों को रिलैक्स करता है और नींद भी बेहतर बनाता है। रिश्तों में भी जोक्स अहम रोल निभाते हैं, क्योंकि हंसी साझा करने से आपसी समझ और अपनापन बढ़ता है। इस तरह यह मानसिक, सामाजिक और शारीरिक सेहत का अनोखा टॉनिक है। तो आइये आज के दिन की शुरुआत करते हैं कुछ मजेदार जोक्स से…

पत्नी (पति से)- आप मुझे रानी क्यों बोलते हो?
पति- क्योंकि नौकरानी शब्द लंबा हो जाता है
पत्नी- तुम्हें पता है कि मैं तुम्हें जान क्यों बोलती हूं?
पति- नहीं
पत्नी- क्योंकि जानवर शब्द लंबा हो जाता है…..

पत्नी मायके से वापस आई
दरवाजाा खोलते ही पति हंसने लगा
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति- एक बाबा ने कहा था कि,
जब भी मुसीबत आये, तो उसका सामना हंसते हुए करना…..

पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए…..

राजू (सुरेश से)- यार रात को मेरे परदादा का फोन आया
सुरेश- क्या कहा उन्होंने?
राजू- कह रहे थे कि जितने पाप करने है, कर लो
स्वर्ग क्या नर्क तक में जगह नहीं है,
हम खुद दीवार पर बैठे हैं…..

महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो?
बाबा- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो….

Jija Sali Jokes: साली ने जीजा पूछा आप किस एयरलाइन में पायलट हैं… जीजा का जवाब सुन लगे ठहाके, पढ़ें वायरल जोक्स

साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं पायलट हूं
साली (खुश होकर)- अच्छा, कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
जीजा- मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
साली बेहोश…..

सोनू को गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला
राजू- क्या तू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में जाएगा
सोनू- गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ? जाऊंगा तो मैं जरूर
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह….

जीजा (साली से)- एक गिलास पानी पिला दो
साली- आपको प्यास लगी है क्या?
जीजा- हां
साली- बहुत ज्यादा प्यास लगी है क्या?
जीजा (गुस्से में)- नहीं गला चेक करना है, कि कही से
लीक तो नहीं है……

शादी में गए पप्पू ने 7-8 गुलाबजामुन लिए और
सबको थोड़ा-थोड़ा खाकर प्लेट में रख लिया
पास में खड़ा सुरेश ये सब देखकर बोला- ‘मीठा है या नहीं’
ये चेक कर रहे हो क्या?
पप्पू- नहीं-नहीं, अब ये साले लुढककर रायता, अचार, चटनी में नहीं घुसेंगे….

पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
गप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो
लड़का शादीशुदा……

Jija Sali Jokes: साली ने जीजा पूछा आप किस एयरलाइन में पायलट हैं… जीजा का जवाब सुन लगे ठहाके, पढ़ें वायरल जोक्स

ससुर ने दामाद को दहेज में हेलमेट दिया
दामाद- ससुर जी मेरे पास बाइक नहीं है
ससुर- पगले ये हेलमेट मैंने बाइक के लिए नहीं दिया है
दामाद- तो फिर क्यों दिया है?
ससुर- क्योंकि तेरी सास ने अपनी बेटी को स्टील का बेलन दिया है…..

पति- ना कजरे की धार ना मोतियों के हार ना कोई किया श्रृंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो, तुम कितनी सुंदर हो
पत्नी- सीधे-सीधे बोलो न कि ब्यूटी पार्लर के लिए पैसे नहीं दोगे…..

पत्नी- मैं कैसी लग रही हूं?
पति- जान ही लेनी थी, तो मांग लेती पगली
यूं बिना मेकअप के आने की क्या जरुरत थी…..

लड़की- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-सुख बांट लूंगी
लड़का- पर मैं दुखी कहां हूं बेबी?
लड़की- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं…..

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा,
तो ज्यादा शान ज्यादा बढ़ेगी…..

Jija Sali Jokes: साली ने जीजा पूछा आप किस एयरलाइन में पायलट हैं… जीजा का जवाब सुन लगे ठहाके, पढ़ें वायरल जोक्स

टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति की शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है
टीचर अभी तक बेहोश है…..

पत्नी (पति से)- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं है
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है….

डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
पिंटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो
पिंटू- ओह, ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया…..

रिंकी – इतनी देर से तू क्या सोच रही है?
चिंकी – कल रात की आंधी में एक टी- शर्ट मेरे घर आकर गिर गई
रिंकी – तो इसमें क्या हुआ?
चिंकी – सोच रही हूं कि जींस ले लूं या फिर
एक और आंधी का इंतजार करूं……

पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई तो
मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है…..

राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में साथ नहीं देती, बीवी ही काम आती है
जो भले चैन से जीने न दे, पर मरने भी नहीं देगी…..


डिस्क्लेमर – इस कैटेगिरी में प्रस्तुत जोक्स और चुटकुले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा इंटरनेट पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल पाठकों को मुस्कुराना और मनोरंजन करना है। हमारा किसी भी जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग, रंग, लिंग या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने या उनका मज़ाक उड़ाने का इरादा बिल्कुल नहीं है।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button