ब्रेकिंग न्यूजबड़ी खबरेंमध्यप्रदेश अपडेट
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मिष्ठान, हनुमान चालीसा का वितरण कर मनाया नववर्ष

मप्र शिक्षक संघ द्वारा हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संघ द्वारा नेहरू पार्क चौक पर लोगों को तिलक लगाकर, मिष्ठान वितरण के साथ हनुमान चालीसा का भी वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि सासंद डीडी उइके से भेंट कर सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर आधारित जय हिन्द पुस्तक भेंट की और पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति पदनाम की मांगों पर चर्चा की। जिला सचिव नरेन्द्र राठौर एवं जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल खातरकर ने बताया कि श्री उइके ने हमारी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हमारी समस्याओं को सीएम तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला सहसचिव धन्नजय धाड़से, जिला उपाध्यक्ष राजश्री मरकाम, अल्का ठोके, राजीव राठौर, गोकुल झरबड़े, राजेश दाते, दुर्गेश मालवीय, बीआर ठाकरे, राजकुमार चढोकार, मिथलेश यादव, ज्ञानदेव साहूकार, विजय सूर्यवंशी, ओपी भावसार, नामदेव ठोके एवं शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।



