funny jokes in hindi: पिता बोले- पढ़ ले नालायक, कभी तूने किताब देखी है… बेटे का जवाब सुनकर पिता बने चकरघिन्नी, पढ़ें चटपटे जोक्स
funny jokes in hindi: जोक्स सुनने के फायदे अक्सर हंसी और तनाव कम करने तक ही सीमित बताए जाते हैं, लेकिन इसके कुछ अनोखे लाभ भी हैं। नियमित रूप से जोक्स सुनना दिमाग को रचनात्मक बनाता है क्योंकि दिमाग पंचलाइन को समझने के लिए तेज़ी से सोचने लगता है। यह सामाजिक जुड़ाव बढ़ाता है, क्योंकि मजाक साझा करने वाले लोग जल्दी नज़दीक आ जाते हैं।
जोक्स से सुनने की क्षमता और धैर्य भी बेहतर होता है, क्योंकि punchline तक ध्यान बनाए रखना पड़ता है। यह स्मृति को मजबूत करता है, चुटकुलों को याद रखना और दोहराना दिमाग के लिए एक तरह का व्यायाम है। साथ ही, यह बच्चों में भाषा और शब्दों की पकड़ सुधारने में मदद करता है। तो आइये फिर आज के दिन की शुरुआत करते हैं कुछ मजेदार जोक्स से…
प्लीज ऐसे पोस्ट मत डाला कीजिए कि
रिक्शा वाले की लड़की सिल्वर मेडल लाई
रिक्शा वाले का बेटा IAS बना
रिक्शा वाले की बेटी के 99 परसेंट आये
खबरें पढ़ पढ़ के बच्चे जिद कर रहे हैं
पापा आप भी रिक्शा लेलो…
पूजा-पाठ समाप्त होते ही मनुष्य
अपने फोन की तरफ यूं भागता है
जैसे की प्रभु ने उसकी पूजा
स्वीकार होने का OTP भेजा हो.

राजेश नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया
बॉस- क्या काम कर लेते हो?
राजेश- सर, मुझे इंटरव्यू में बहुत डर लग रहा है, नर्वस हो रहा हूं.
बॉस- अरे, मुझसे डरने की जरूरत नहीं है. अपने दोस्त की तरह समझो मुझे.
राजेश- ओ तेरी, मैं तो फालतू में ही डर रहा था और बता
भाभी जी कैसी है? बच्चे वगैरह सब मजे में?
अगर कोई छोटा बच्चा
दिन में सो रहा है तो समझ जाओ….
कि वो मम्मी की नींद हराम करने
के लिए “चार्जिंग” पे लगा हुआ है..!!
एक पागल आईने में देखने के बाद
सोचने लगा यार इसको कहीं देखा है…
काफी देर टेंशन में सोचते-सोचते.. वो बोला-
धत्त तेरी की ये तो वही है जो
उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था.
- यह भी पढ़ें : funny jokes in hindi: गर्लफ्रेंड बोली- जानू डायमंड रिंग दे दो, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर हंसी नहीं रुकेगी
एक बच्चा पड़ोसी के घर जाकर बोला-
पिताजी ने थोड़ी देर के लिए आपका छाता मंगवाया है.
पड़ोसी- हां-हां, क्यों नहीं और कुछ कह रहे थे तुम्हारे पिताजी?
बच्चा- हां, वो कह रहे थे कि
अगर वह कमबख्त न दे तो शर्मा अंकल के यहां से ले आना!!
बारिश में हजम हो सके वैसा हल्का खाना लेना चाहिए.
ये कोई बोलने की बात नहीं है.
पचने में सबसे हल्का पानी होता है
पानी पे अगर तेल डालो तो वो तैरता है.
मतलब तेल पानी से भी हल्का है
उसी तेल में अगर पकोड़े डालो तो वो
तुरंत ही ऊपर तैरते है
मतलब पकोड़े तेल से भी हल्के
इसका मतलब ये हुआ की पचने में सबसे हल्के पकोड़े हुएs

वोटर- यह जो उंगली पे स्याही लगाते है
ये कितने दिन में निकलेगी
मतदान अधिकारी- करीब 4 महीने में…
वोटर (सिर आगे करते हुए)- मेरे सिर में भी लगा दीजिए
डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती हैं…
अधिकारी गुस्से में – भाग यहां से
गोलू की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए…
गोलू ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
गोलू- लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है…
इत्तेफाक से गोलू की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की…
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है…
- यह भी पढ़ें :पत्नी: “मैं आपसे बात नहीं करूंगी…” पति का जवाब पढ़कर आप हंसी रोक नहीं पाएंगे, पढ़ें चटपटे Pati-Patni Jokes
संता- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं
विवाह में इतनी देरी क्यों?
बंता- दरअसल, लड़का एक वकील है,
जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है,
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है…
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई
बुक खोलकर भी देखी है.
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे…
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू?
बेटा- फेसबुक…
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की
गोलू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है.
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे…

गोलू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं.
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह.
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं.
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं…
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए.
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया.
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा…
टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना
की जाए तो वो सफल जरूर होती है.
छात्र- रहने दीजिए सर
अगर ऐसा होता तो
आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते…
डिस्क्लेमर – इस कैटेगिरी में प्रस्तुत जोक्स और चुटकुले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा इंटरनेट पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल पाठकों को मुस्कुराना और मनोरंजन करना है। हमारा किसी भी जाति, धर्म, समुदाय, वर्ग, रंग, लिंग या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने या उनका मज़ाक उड़ाने का इरादा बिल्कुल नहीं है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



