बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Video Dhaman Rescue : बैतूल की बैंक में निकला धामन सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने चंद पलों में किया काबू

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक में एक धामन सांप नजर आया। उस समय तक ग्राहक बैंक में नहीं पहुंचे थे, केवल कर्मचारी ही आए थे।

    धामन सांप की मौजूदगी को देखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल ही इसकी खबर सर्प मित्र जमाल खान को दी। उन्होंने बैंक पहुंचकर कुछ ही देर में धामन का रेस्क्यू किया। इसके बाद सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। सर्पमित्र द्वारा धामन को पकड़ लिए जाने के बाद कर्मचारियों ने इत्मीनान से उसे देखा और उसकी लंबाई देखकर कर्मचारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

    कार्यालयीन समय शुरू होने के बाद बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहक रहते हैं। ऐसे में तब यदि धामन नजर आती तो भगदड़ मचने के साथ ही कोई हादसा भी होने की आंशका थी। लेकिन उसके पहले ही धामन के दिख जाने और उसे पकड़ लिए जाने से सभी ने राहत महसूस की।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button