टेक/ऑटो

Harley Davidson X350 : बुलेट को टक्कर देने आ गई हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक, लुक के दीवाने हुए लोग

Harley Davidson X350: Harley Davidson's cheapest bike has come to compete with Bullet, people crazy about the look

Harley Davidson X350 : बुलेट को टक्कर देने आ गई हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक, लुक के दीवाने हुए लोग

Harley Davidson X350 : भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Royal Enfield Bullet 350 बीक्लासिक को टक्कर देने के लिए विश्व की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी सबसे सस्ती Harley Davidson X350 बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को हार्ले डेविडसन ने क्यों QJ Motors के साथ मिलकर मैन्युफैक्चर किया है। QJ Motors भारत में भी मोटरसाइकिल का डिस्ट्रीब्यूशन करती है। हार्ले डेविडसन ने अपनी इस बाइक के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

Harley Davidson X350 : बुलेट को टक्कर देने आ गई हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक, लुक के दीवाने हुए लोग

Harley Davidson X350 की डिजाइन

Harley Davidson ने चाइनीज मार्केट अपनी X350 और X500 दो मोटरसाइकल लॉन्च की है। Harley Davidson X350 में ब्लैक अलॉय व्हील, एलईडी टेललैंप, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, सर्कुलर एलईडी हेडलैंप, राउंड शेप इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

पावर में काफी दमदार

Harley Davidson X350 में 350 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 35 hp तक की पावर जेनरेट करता है। यह कंपनी की अब तक की सबसे सस्ती बाइक है। हार्ले डेविडसन ने भारत में अपनी इन दोनों बाइक्स के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी की है। माना जा रहा है कि इन दोनों बाइक की कीमत भारत में काफी कम होने वाली है। बाइक में अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स, चौड़ी सीट, डिजिटल डिस्प्ले, शार्प फ्यूल टैंक और डुअल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स हैं।

नई Harley-Davidson X350 फिलहाल चीन में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 33,388 (लगभग 3.93 लाख रुपये) है। यह मोटरसाइकल जल्द ही भारत आने वाली है।

इन बाइक से होगी सीधी टक्कर

हार्ले-डेविडसन कि यह दोनों बाइक भारत में रॉयल एनफील्ड और जावा को कड़ी टक्कर देगी। हार्ले-डेविडसन की ये बाइक रॉयल एनफील्ड की X350 का क्लासिक 350, मेटोर 350 और हंटर 350 के साथ सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं हार्ले-डेविडसन X500 का रॉयल एनफील्ड के इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 से टक्कर देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button