MP DA Hike : मोहन सरकार नए साल में सरकारी कर्मचारियों को दे सकती है बड़ी ख़ुशख़बरी, कर्मचारियों की होंगी बल्ले बल्ले
MP DA Hike : मध्य प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला के सकती है। नए साल में राज्य के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में वृद्धि होने वाली है। जनवरी 2024 से इसे 46 से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। साथ ही, वित्त विभाग जनवरी 2025 में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सरकार का यह आदेश जैसे ही आता है वैसे ही सरकारी कर्मचारी खुश हो जायेंगे।
केंद्र सरकार ने भी बढ़ाया है भत्ता
केंद्र सरकार जुलाई 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दे रही है। अब जनवरी 2025 में केंद्र सरकार फिर से महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने जा रही है। इसलिए राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी कर रही है।
राज्य सरकार भी बढ़ायेंगी भत्ता
2024 तक, जब भी केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाती थी, राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता और राहत बढ़ा देती थी। अब इसमें देरी हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में अभी भी तीन प्रतिशत का अंतर है।
खास खबरे
- Betul Crime News: बैतूल में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख से ज्यादा की साइबर ठगी; हत्या और डकैती के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
- Betul Borewell Ban: बैतूल में निजी बोरिंग पर सख्त बैन, बिना अनुमति मशीन पर FIR और जब्ती का आदेश
- Betul Mandi Bhav 21 April: बैतूल मंडी भाव 21 अप्रैल 2026: सोयाबीन 5700 तक, सरसों 6701 और गेहूं 2500 के करीब
- Aathner murder case: आठनेर में सनसनीखेज हत्या: घर से बुलाकर ले गए, रास्ते में युवक पर किया हमला
- Betul traffic restrictions: शादी सीजन में ट्रैफिक पर सख्ती: बैतूल में आज से भारी वाहनों की एंट्री बैन, जानिए टाइमिंग और रूट



