बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
देखें वीडियो… भट्टी पर बन रही थी महुआ शराब, नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग
बैतूल कोतवाली टीआई अपाला सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार शाम को जिला मुख्यालय के समीप स्थित चिखलार ग्राम में छापामार कार्यवाही की। पुलिस वहां एक खेत में पहुंची तो वहां का नजारा देख सन्न रह गई। मौके पर भट्टी जल रही थी और उस पर रखे बर्तन में अवैध महुआ शराब बन रही थी। टीआई अपाला सिंह ने बताया कि अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर दबिश दी गई थी। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। इसलिए शराब भट्टी एवं लहान को नष्ट किया गया। टीम में एएसआई करन सिंह, आरक्षक सत्येंद्र, रविंद्र और मुकेश शामिल थे।



