Tips For Lose Weight: इस जूस को पीने से गलने लगता है मोटापा, फटाफट स्लिम हो जाएंगे, स्वास्थ्य को भी होंगे गजब के फायदे
Tips For Lose Weight: By drinking this juice, obesity starts melting, you will become slim quickly, health will also have amazing benefits.

Tips For Lose Weight: आजकल लोग बहुत तेजी से मोटापे की चपेट में आ रहे हैं, पिछले कुछ सालों में यह दुनिया की एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। पिछले 30 सालों में मोटे लोगों की संख्या 3 गुना बढ़ी है। मोटापे के कारण मधुमेह, हृदय रोग, किडनी की समस्या, मानसिक रोग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारत में मोटापे का एक और प्रकार है। यहां ज्यादातर लोगों के पेट में चर्बी जमा होने लगती है जो ज्यादा खतरनाक होता है।
लौकी वजन कैसे कम करती है? (Tips For Lose Weight)
फाइबर से भरपूर लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए आपको अपने आहार में लौकी के जूस को जरूर शामिल करना चाहिए। लौकी में 98 प्रतिशत पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। दरअसल भारत में सदियों से आसानी से मिलने वाली चीजों से बीमारी से निजात पाने के उपाय बताने का रिवाज है। इसका उपयोग मोटापा कम करने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, लौकी का जूस मोटापा कम करने में काफी कारगर होता है।
लौकी के जूस की रेसिपी
लौकी का जूस बनाने के लिए लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें। – अब इसे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें और इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. – जब यह बारीक हो जाए तो इसमें जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे आप अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या नॉर्मल पी सकते हैं। अगर आपको ठंडा पसंद है तो आप इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
स्वास्थ्य को भी होंगे कई फायदे
- तनाव दूर करता है
- रक्तचाप को नियंत्रित करता है
- दिल को मजबूत करता है
- बालों को सफ़ेद होने से रोकता है
- पेट की समस्या दूर होती है
Also Read : Bone Health: हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये डाइट



