यूथ अपडेट

PMKVY: रेलवे में नौकरी का मौका! सरकार खुद फ्री में ट्रेनिंग देकर देगी जॉब, इस तरह करें आवेदन

PMKVY: रेलवे में नौकरी का मौका! सरकार खुद फ्री में ट्रेनिंग देकर देगी जॉब, इस तरह करें आवेदन
Source – Social Media

PMKVY: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। सरकार इस योजना के तहत स्‍वयं ट्रेनिंग के साथ पक्‍की नौकरी की गारंटी भी दे रही है। इसके लिए आपको सिर्फ ट्रेनिंग पास करनी होगी और फिर आपको रेलवे में नौकरी मिल जाएगी। सरकार की जिस योजना के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे है, उस योजना का नाम है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)। इस योजना का नाम पहले भी आपने सुना होगा। सरकार इस योजना में किसी भी तरह की एक स्‍कील सिखाती है और जब आपको स्‍कील आ जाती है तो आपको सरकारी खुद नौकरी भी दिलाती है। आप रेलवे रेल कौशल विकास योजना में भी इस योजना ट्रेनिंग के जरीए नौकरी पा सकते है।

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कौशल विकास योजना की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। बता दें कि रेल कौशल विकास योजना में 10वीं पास छात्रों को मुफ्त ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। योजना में दी जाने वाली ट्रेनिंग शॉर्टटर्म होती है अतः ट्रेनिंग लेने वाले लोग जल्दी ही ट्रेनिंग को पूरा का रोजगार में जुट जाते हैं।

PMKVY के लाभ

मात्र 10वीं, 12वीं पास युवाओं को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग करने के बाद में प्रमाणपत्र के साथ 8 हजार रुपये भी ट्रेनिंग करने वाले युवाओं को दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत 40 अलग अलग क्षेत्रों में काम करने का प्रक्षिक्षण दिया जाता है। इस योजना में युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रेनिंग ख़त्म होने के बाद में युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य दिया जाता है।

Rail Kaushal Vikas Yojana 2023: रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन आवेदन

PMKVY के लिए आवश्यक दस्‍तावेज

. 10वीं पास का सर्टिफिकेट।
. आधार कार्ड।
. पैन कार्ड।
. जाति प्रमाण पत्र
. बैंक खाता।
. मोबाइल नंबर।
. पासपोर्ट साइज फोटो।

रेल कौशल विकास योजना का युवाओं को मिलेगा लाभ, विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण  सुविधा…

रेल कौशल विकास योजना

आपको बता दें कि जो अभ्यर्थी इस योजना में चयनित होंगे। उनको प्रक्षिक्षण के दौरान कम से कम 75% उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा लिखित परीक्षा में कम से कम 55% नंबर लेन होने। इसके बाद प्रैक्टिकल में कम से कम 60% नंबर लाने होते हैं। इसके बाद युवाओं को प्रमाणपत्र दिए जाते हैं। अतः जो भी युवा इस रेल कौशल योजना का लाभ लेना चाहते हैं। वे PM कौशल विकास योजना के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button