बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अचानक जिला जेल पहुंचे आला अफसर, घण्टों तक चली तलाशी और छानबीन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अफसरों ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने 3 घण्टे से अधिक समय तक जेल में रहकर तलाशी करवाई और छानबीन की। इस दौरान कहीं कोई गड़बड़ नहीं मिली। अधिकारी जेल में बंद कैदियों से भी मिले और चर्चा की। उन्होंने भी कोई शिकायत नहीं की।

    जिला जेल के जेलर योगेंद्र पवार ने बताया कि प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 2.35 बजे तक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से जिला जेल बैतूल का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अपने समक्ष जेल की तलाशी भी करवाई। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अवैध या अप्रिय सामग्री नहीं पायी गयी।

    अधिकारियों ने पाकशाला में पके हुए भोजन को चखकर भी देखा। इसमें उन्होंने भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई। अधिकारी प्रत्येक बैरक के बंदियों से भी मिले और चर्चा की। महिला बंदियों से भी चर्चा की गई। इस दौरान किसी के द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई। मुलाकात पर आए परिजनों से पूछताछ की गई। उनमें से भी किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। जेल परिसर में साफ-सफाई और बंदियों में अनुशासन पाया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button