बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के प्रवक्ता हेमंत पगारिया को किया पद मुक्त

बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमंत पगारिया को पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर दिया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त हुई है कि आप जिला प्रवक्ता के सौंपे गए दायित्व को नहीं निभा पा रहे हैं। अतः आपको बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद से मुक्त किया जाता है। पत्र की प्रतिलिपि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा को भी दी गई है।

यह भी पढ़ें… Party se bahar : अब कांग्रेस ने दिखाया बागियों को बाहर का रास्ता, छह सालों के लिए किया पार्टी से निष्काषित

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button